Hero Image

खाना खाते समय देखते हैं मोबाइल तो सावधान! हो सकती है ये तीन गंभीर बीमारियां

स्मार्टफोन हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है। बिना स्मार्टफोन के एक दिन भी निकालना लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता है। हर वक्त मोबाइल या स्मार्टफोन को लोग अपने पास ही रखते हैं। उठते-बैठते हर समय हमारा ध्यान फोन की तरफ ही रहता है। आपने नोटिस किया होगा कि लोग सुबह ब्रेकफास्ट करते समय या लंच-डिनर करते वक्त भी मोबाइल चेक करते रहते हैं। इसकी वजह से वे बहुत देर तक खाना ही खाते रहते हैं।

अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो संभल जाइए, क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। ऐसा करने कई बीमारियां आपको जकड़ सकती हैं। बच्चों में भी मोबाइल चलाते हुए खाना खाने की आदत होती है। खाना खाते समय स्मार्टफोन के इस्तेमाल से तीन बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।

डायबिटीज:
ऐसे लोग जो खाना खाते समय मोबाइल फोन या टीवी देखते हैं, उन्हें डायबिटीज का खतरा हो सकता है। खाना खाने के दौरान फोन चलाने की वजह से खाना सही तरह से प्रॉसेस नहीं हो पाता। इस वजह से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म स्लो होने से डायबिटीज का खतरा कई गुना तक ज्यादा बढ़ जाता है।


मोटापा:
जब खाना खाते समय आप फोन चलाते हैं तब आपका पूरा ध्यान फोन पर ही लगा रहता है। इसकी वजह से आप अपनी भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं। ऐसे में ओवरइटिंग से मोटापे की समस्या बढ़ सकती है। मोटापा बढ़ने से कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं। इसलिए खाना खाते समय भूलकर भी फोन न इस्तेमाल करें।

पाचनतंत्र बिगड़ना:
खाना खाते समय सारा ध्यान फोन चलाने में ही लगा रहता है। ऐसे में फोकस खाने पर कम और मोबाइल पर ज्यादा होता है। इसकी वजह से खाना ठीक से नहीं चबाते हैं और सीधे निगल जाते हैं। इसकी वजह से खाना पच नहीं पाता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से पेट में दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read More

READ ON APP