Hero Image

Google Map से वापस मिल सकता है चोरी हुआ मोबाइल, बस सेटिंग में कर लें यह बदलाव

Google Map हमारे बहुत काम आता है। हमें कहीं जाना होता है तो रास्ता खोजने के लिए हम गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा गूगल मैप में और भी बहुत सारे फीचर्स होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल मैप आपका गुम हुआ या चोरी हुआ फोन भी वापस दिला सकता है। पिछले दिनों तमिलनाडु में एक व्यक्ति को अपना मोबाइल गूगल मैप की सहायता से ही वापस मिला। दरअसल, राज भगत पी नाम के व्यक्ति ने दावा किया था कि उनके पिता ट्रेन से सफर कर रहे थे, जहां उनका फोन चोरी हो गया।

हालांकि गूगल मैप की मदद से चोरी हुए फोन को वापस पा लिया गया है।

सेटिंग में करना होगा बदलाव:
दरअसल, ऐसा गूगल मैप की एक सेटिंग की वजह से हुआ कि व्यक्ति को उसका चोरी हुआ फोन वापस मिल गया। बता दें कि अगर आप फोन में एक सेटिंग इनेबल कर लेते हैं, तो आप पता लगा सकते हैं कि आखिर आपके फोन की लोकेशन क्या है। ऐसे में अगर कोई आपका फोन चोरी करता हैं, तो आप चोर को पकड़ सकते हैं। गूगल मैप की मदद से चोरी की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सकता है।

फीचर ऐसे करें इनेबल:
—सबसे पहले गूगल मैप खोलें। इसके बाद अपनी प्रोफाइल आइकन पर जाएं।

—इसके बाद मौजदू ऑप्सन को खोलने के लिए इसे टैप करें और फिर लोकेशन शेयरिंग पर टैप करें।

—आपको कई लोगों के साथ लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन दिया जाएगा।

—इसके बाद यूजर्स जितने समय के लिए चाहें लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

—इसके बाद "Share" पर टैप करना होगा।

—इस तरह Google मैप पर आप लोकेशन शेयर कर पाएंगे।

Read More

READ ON APP