Hero Image

ट्रेन में चार्ज करते हैं मोबाइल या लैपटॉप? जान लिजिए भारतीय रेलवे का नियम, हो सकती है जेल तक!

करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन में पैसेंजर्स के लिए कई तरह की सुविधाएं होती हैं। यहां तक की आप ट्रेन में अपना मोबाइल और लैपटॉप भी चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे सीटों पास चार्जिंग पॉइंट देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप हर समय ट्रेन में अपना मोबाइल या लैपटॉप चार्ज नहीं कर सकते। आपके जेल तक हो सकती है। अगर आपको रेलवे का यह नियम ध्यान नहीं है तो जान लिजिए क्योंकि इसका उल्लंघन करने पर आप पर जुर्माना लग सकता है और जेल जाने तक की नौबत आ सकती है।

रात में चार्ज नहीं कर सकते फोन और लैपटॉप:
भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार, यात्री रात में 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ट्रेन में स्मार्टफोन या लैपटॉप चार्ज नहीं कर सकते। दरअसल, रेलवे ने यह नियम ट्रेन में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए किया जाता है। अक्सर लोग अपना फोन चार्जिंग पर लगाकर छोड़ जाते हैं या फिर भूल जाते हैं। इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है। ऐसे में रेलवे ने अपने पैसेंजर को रात के दौरान फोन चार्जिंग पर लगाने से मना किया जाता है।

कब आया था ये आदेश:
ऐसा नहीं है कि रेलवे ने कोई नया नियम लागू किया हो। समय-समय पर रेलवे इस चीज को लेकर आदेश जारी करता रहता है। 2014 में रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में आग की दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ये आदेश दिया था। इसके बाद 2021 में भी रेलवे ने भी हर जोन के लिए ये आदेश जारी किया। लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकतर यात्री को इस नियम के बारे में जानकारी नहीं है।

 

no charging Rules in night in Train

हो सकता है हादसा:
बता दें कि कई बार वॉल्टेज कम ज्यादा होने से ट्रेन में लैपटॉप भी चार्ज करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि लैपटॉप कम वोल्ट की स्थिति में खराब हो सकता है। वहीं अगर ज्यादा वॉल्टेज का इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रेन में चार्ज करते हैं, तो शॉर्ट सर्किट होने और आग लगने की संभावना हो सकती है। इससे यात्रियों की जान को जोखिम पैदा हो सकता है। इसलिए रेलवे ने वर्ष 2023 में रेलवे में रात के टाइम पर ट्रेन में मोबाइल और लैपटॉप चार्ज पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हो सकती है जेल तक:

147 रेलवे एक्ट हैं, जिसमें प्रतिबंधित क्षेत्र में या अनाधिकृत तौर एंट्री करने के मामले जुर्म दर्ज होता है। इसी धारा के अनुसार अपराधी अगर ट्रेन में किसी भी चीज का इस्तेमाल करता है, जो बैन है तो उसपर एक हजार रुपए का जुर्माना साथ ही 6 महीने की जेल या कैद या दोनों हो सकते हैं।

Read More

READ ON APP