Hero Image

घुड़सवारी के बाद अब गिटार बजाना सीख रहे हैं छोटे नवाब तैमूर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड जब किसी स्टार किड्स की बात होती है तो सबसे पहले नाम छोटे नवाब यानी करीना-सैफ के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान का नाम सामने आता है। तैमूर 2 साल के हो गए हैं। बढ़ती उम्र के साथ-साथ तैमूर के शौक भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। 

जहां पिछले दिनों तैमूर घुड़सवारी करते नजर आए थे तो वहीं अब छोटे नवाब गिटार बजाना सीख रहे हैं।

ऐसा हम नहीं बल्कि सामने आई तस्वीरें बोल रही हैं।

बीती शाम तैमूर मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किए गए। इस दौरान तैमूर के हाथ में बेबी गिटार नजर आया। जिसमे वह चलते-चलते बजाते नजर आए यानी छोटी-सी उम्र में नवाब क्या-क्या सीख रहे हैं। तैमूर गिटार के साथ कैजुअल लुक में नजर आए।

 वहीं करीना और सैफ भी काफी रिलैक्स्ड दिख रहे थे। ये तस्वीरें सैफ और करीना की ईवनिंग वॉक की हैं।

 तैमूर वॉक करने के लिए

 भी अपने गिटार को लेकर निकले थे।

पटौदी के नवाब खानदान का लाड़ला तैमूर बचपन से ही सुपर स्टार है। तैमूर की बॉलीवुड के स्टार किड्स में पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा है। यह कहना गलत नहीं है कि मीडिया में पॉपुलैरिटी के मामले में तैमूर ने मॉम करीना और डैड सैफ को भी पीछे छोड़ दिया है। 

ALSO READ : फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में बहन इयाना संग जमकर नाचे तैमूर, सामने आया वीडियो

उनकी हर तस्वीर सबसे महंगी बिकती है। इसके साथ ही तैमूर की तस्वीरें मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। तैमूर का स्टारडम उसके मम्मी पापा पर भी भारी पड़ रहा है। आपको बता दे कि तैमूर पेरिस और दक्षिण अफ्रीका में भी अपने पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान के साथ घुड़सवारी का आनंद उठा चुके हैं।

 तैमूर लगातार दो साल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सैफ और करीना की कोशिश भी यही रहती है कि वो ज़्यादा से ज़्यादा वक्त तैमूर के साथ गुजारे। करीना तो कई बार शूटिंग पर भी तैमूर को साथ लेकर जाती हैं। 

READ ON APP