Hero Image

विश्व के सबसे महंगे शहरों में सिंगापुर, पेरिस, भारत का चेन्नई, बंगलुरु और दिल्ली सबसे सस्ता

नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)।इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईईयू) ने विश्व के सबसे महंगे और सस्ते शहरों की सूची जारी की है। यह सूची सालाना सर्वे द्वारा जारी की गई है।

ईईयू की सूची में सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें तीन शहर एक साथ टॉप पर आए हैं। सूची के मुताबिक महंगाई के मामले में सिंगापुर, पेरिस और हांगकांग क्रमश: टॉप पर हैं । वहीं अगर सस्ते शहरों की बात करें तो भारत का आईटी हब बंगलूरू, चेन्नई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हैं।

इसके अतिरिक्त विश्व का सबसे सस्ता शहर वेनेजुएला की राजधानी कराकास है। ईईयू ने विश्व के 133 शहरों के दामों का तुलनात्मक अध्ययन कर रैंकिंग जारी की है। रिसर्चर्स ने 133 शहरों के 150 से ज्यादा सामान के दामों की तुलना की है। इन सामानों में गाड़ी, खाना, किराया, यातायात और कपड़े आदि शामिल हैं। इसके साथ ही सूची तैयार करते समय ये भी पता किया जाता है कि न्यूयॉर्क शहर के मुकाबले उस शहर में दाम कितने कम-ज्यादा हुए हैं। अर्जेंटीना, ब्राजील, तुर्की और वेनेजुएला जैसे देशों में खर्च में करंसी में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण काफी कमी आई है।

विश्व के दस सबसे महंगे शहर

- सिंगापुर (1) पेरिस, (फ्रांस) (1) हांगकांग, (चीन) (1) ज्यूरिच, (स्विट्जरलैंड) (4) जेनेवा, (स्विटजरलैंड) (5) ओसाका, (जापान) (5) सियोल, (दक्षिण कोरिया) (7) कोपेनहेगन, (डेनमार्क) (7) न्यूयॉर्क, (अमेरिका) (7) तेल अवीव, (इजरायल) (10) लॉस एंजेलिस, (अमेरिका) (10)

दुनिया के दस सबसे सस्ते शहर

- काराकास, वेनेजुएला (133) डमस्कस, सीरिया (132) ताशकंद, उज्बेकिस्तान (131) अलमती, कजाकिस्तान (130) बंगलूरू, भारत (129) कराची, पाकिस्तान (127) लागोस, नाइजीरिया (127) बयूनो एराइस, अर्जेंटिना (125) चेन्नई, भारत (125) नई दिल्ली, भारत (123)।

सस्ते शहरों में चार भारत के भी

- इन सस्ते शहरों की सूची में चार शहर भारत के भी हैं। ये चार शहर हैं- बंगलूरू (129), चेन्नई (125), नई दिल्ली (123) और मुंबई (122)।

हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

READ ON APP