Hero Image

बनारस की इन 4 जगहों पर जाना तो बनता है, नहीं तो अधूरी है यात्रा

अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखते हुए बनारस को धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग जब भी बनारस जाते हैं तो सिर्फ घाट, मंदिर और बीएचयू को देखने में ही अपना समय व्यतीत कर देते हैं। जबकि बनारस में इनके अलावा भी घूमने के लिए कई जगह हैं। जहां आप नहीं जाते हैं तो आपकी बनारस की यात्रा अधूरी ही हैं। इसलिए जब भी बनारस जाए हमारे द्वारा बताई जा रही इन जगहों पर जरूर जाकर आए।

तो आइये जानते हैं बनारस क इन विशेष जगहों के बारे में।

* सारनाथ

यह बौद्ध धर्म का एक पवित्र स्थान है। यह बनारस से 10 किमी दूर है। इसका आकर्षण इस तरह है कि दुनियाभर से लोग यहां घूमने आते हैं।


* कुश्ती अखाड़ा

अगर आप बनारस जा रहे हैं तो अखाड़े देखना न भूलें। कुश्ती करते युवाओं को देखकर आप में खुद ही जोश आ जाएगा।

* चुनार का किला

यह बनारस से 37 किमी दूर है। इसके दोनों ओर गंगा नदी बहती है। किले की बनावट देखकर ही आप इलाके की गौरव-गाथा का अंदाजा लगा लेंगे।

* रामनगर

रामगनर के किले को आपने कई फिल्मों में देखा होगा। अस्सी घाट पर खड़े होकर आप आसानी से रामनगर का किला देख सकते हैं लेकिन इसकी भव्यता देखने के लिए आपको एकबार तो इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।


READ ON APP