Hero Image

Holi Special 2019: दिल्ली में होली मनाने का अच्छा मौका, इन पार्टीज में हो सकते है शरीक

होली खेलने और इसका लुत्फ़ उठाने के लिए लोग कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में अगर आपको दिल्ली में होली खेलने का मौका मिले तो कैसा रहेगा। जी हाँ, दिल्ली में होली के कई इवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है और आप भी इन पार्टीज में शामिल हो सकते है और अपनी होली सेलेब्रेशन को यादगार बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली के उन इवेंट्स के बारे में जिनका आयोजन बड़े तौर पर किया जा रहा है और आप इसमें शरीक होकर अपनी होली को मजेदार बना सकते हैं।

- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

होली के त्योहार के लिए नई दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रंगों, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों का एक शानदार उत्सव मनाया जाता है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी होली पार्टीज में से एक है। यहां बड़ी संख्या में देसी और विदेशी सैलानी होली का जश्न साथ मिलकर मनाते हैं। यह आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21 मार्च, 2019 को मनाया जाएगा।

- एशियाड विलेज, नई दिल्ली

दिल्ली शहर में जगह की कमी और बढ़ी हुई भीड़ से बचने के लिए शहर के बाहरी एरिया में होली की पार्टीज का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बारिश-डांस पार्टी, ईडीएम, पूल का उपयोग होता है। म्यूजिक के साथ रंगों की व्यवस्था होती है। यह आयोजन झंकार लॉन, एशियाड टॉवर, एशियाड विलेज में 21 मार्च, 2019 को मनाया जाएगा।

- गोल्डन ट्रायंगल

दिल्ली में कई जगह होली के अवसर पर पार्टियों का आयोजन किया जाता है। यहां रंग, म्यूजिक, ढोल-नगाड़ों के साथ ही खाने-पीने की पूरी व्यवस्था होती है। इन पार्टियों में शामिल होने के लिए आपको कुछ शुल्क अदा करना पड़ता है। या कहिए कि टिकट लेना पड़ता है। दिल्ली में कई ऐसे स्पॉट हैं, जहां होली की धूम और रंगों की मस्ती होती है। अनजान लोगों के बीच कुछ अपनापन दिखता है और सब एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। यहां हम चुनिंदा जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप होली में शरीक हो सकते हैं। गोल्डन ट्रायंगल के पास आयोजित होनेवाली इस पार्टी में बड़ी संख्या में यूथ पहुंचता है। यह आयोजन गोल्डन ट्रायंगल टूरिस्ट सर्किट में 20 से 21 मार्च, 2019 को मनाया जा रहा हैं।

READ ON APP