Hero Image

Holi 2024: बिग बी से लेकर Karthik Aryan तक, B-Town सेलेब्स ने फैन्स को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं

देशभर में आज यानी 25 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. देशभर में लोग इस त्योहार को हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे भी रंगों के इस त्योहार के दीवाने हो गए हैं. ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहा है। बॉलीवुड सितारे देशवासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आइए देखें किसने किस अंदाज में दी शुभकामनाएं।

अमिताभ बच्चन
हमेशा की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी हैं। देर रात एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।


अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे अके को जन्म दिया। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट शेयर की है. एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर होली का वीडियो शेयर कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं. बता दें, अनुष्का इन दिनों लंदन में हैं।

अल्लू अर्जुन
होली साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पसंदीदा त्योहारों में से एक है। इस खास मौके पर पुष्पा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

आलिया भट्ट
होली के मौके पर आलिया भट्ट कैसे पीछे रह सकती हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी हैं।


कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने फिल्म के सेट से फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है जिस पर लिखा है 'भूल भुलैया 3' हैप्पी होली। 


करीना कपूर खान
करीना कपूर खान इन दिनों अपने परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में बेबो ने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

READ ON APP