Hero Image

सेब की प्यूरी रखेगी बच्चे का पाचन स्वस्थ, जानें एक्सपर्ट की राय

बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. उनके विकास के लिए समय-समय पर पोषक तत्व उपलब्ध कराने से उनका विकास तेजी से होता है। क्या आप जानते हैं सेब बच्चों की सेहत के लिए कितना जरूरी है?सेब की प्यूरी बच्चों को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे वे अधिक सक्रिय रहते हैं। बच्चों को स्वस्थ रखने का यह सबसे अच्छा और आसान विकल्प है।

अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है और आप उसे खिलाने के विकल्पों को लेकर काफी असमंजस में हैं तो सेब की प्यूरी इसमें आपकी काफी मदद कर सकती है।सेब की प्यूरी में कई खास गुण होते हैं.सेब बच्चों में एनीमिया, कब्ज और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। यह न केवल बच्चों के पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है बल्कि उनके मस्तिष्क के विकास में भी मदद करता है।जैसे यह बच्चों में बार-बार होने वाली कब्ज को रोकता है। यह बच्चों को पर्याप्त ऊर्जा भी प्रदान करता है, जिससे आपके बच्चे अधिक सक्रिय बनेंगे। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए सेब एक बहुत अच्छा और आसान विकल्प है। आप बिना किसी चिंता के नियमित रूप से इसे अपने बच्चे के आहार में शामिल करके उसे खिला सकती हैं।आइए जानते हैं बच्चों को सेब खिलाना कैसे फायदेमंद होता है।

1. हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है-बच्चों को सेब खिलाने से उनकी हड्डियों के विकास में मदद मिलती है। सेब खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।सेब में मैग्नीशियम, कैल्शियम फॉस्फेट सहित कई प्रकार के विटामिन (ए बी सी ई आदि) भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बच्चे अक्सर खेलते-कूदते रहते हैं। ऐसे में खेलते समय गिरने या कूदने से फ्रैक्चर और मोच आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों को सेब खिलाना उनकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं।

2.आँखों की रौशनी में फायदेमंद-अगर आप बच्चों को सेब की प्यूरी देते हैं तो सेब में फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आंखों पर फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करके आंखों की बीमारियों से बचाते हैं।सेब आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। सेब खाने से बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ती है। कुछ बच्चों को बचपन में ही चश्मा लग जाता है। उन्हें खासतौर पर सेब खिलाना चाहिए।

3.डाइजेसन सिस्टम को रखे स्वस्थ –बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें दिन में एक सेब जरूर खाना चाहिए।सेब आहारीय फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।फाइबर कब्ज को रोकने और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है। सेब में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

4. मोटापा दूर करें-बच्चों में मोटापा उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।मोटापा बच्चों के हृदय स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। बच्चों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप बच्चों का मोटापा दूर करना चाहते हैं तो उन्हें रोजाना एक सेब खिलाएं।सेब खाने से बच्चों को भूख कम लगती है क्योंकि यह उच्च फाइबर वाला भोजन है। साथ ही बच्चों के दिल की सेहत भी अच्छी रहती है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल भी कम रहता है। यह बच्चों में मोटापा कम करने में सहायक है।

जानते है बच्चों को सेब खिलाने का सही तरीका

जब आपका बच्चा छह महीने का हो जाए, तो उसे सेब की प्यूरी देना शुरू करें। धीरे-धीरे उन्हें सेब खिलाने की आदत डालें। सेब ताजा होना चाहिए.सेब में कोई दाग नहीं होना चाहिए. बच्चे को सेब खिलाने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें। अगर बच्चा अभी छोटा है तो उसे सेब की प्यूरी बनाकर खिलाएं। सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बच्चे को खिलाएं। आप बच्चे को सेब का जूस भी दे सकते हैं अगर बच्चे को सेब पसंद नहीं है तो उसे सेब और सूजी का हलवा और खीर या सेब का कस्टर्ड खिलाएं.

ये भी पढ़े:

एक्सपर्ट की राय: गर्मी में ये फूड्स रखेंगे आपको ठंडा

READ ON APP