Hero Image

Loksabah Election: यूपी में तीसरे चरण के लिए BSP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मायावती समेत 40 नेता शामिल

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बसपा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में उतर चुकी है। बसपा लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर ताल ठोक रही है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की ओर यूपी में तीसरे चरण में होने वाली लोकसभा सीटों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट में बसपा सुप्रीमो मायावती, उत्तराधिकारी आकाश आनंद समेत 40 नेताओं के नाम शामिल है।बसपा सुप्रीमो मायावती और आकाश आनंद के अलावा सतीश चंद्र मिश्रा, विश्वनाथ पाल, मुनकाद अली और एकलौते विधायक उमाशंकर सिंह को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके साथ ही राज कुमार गौतम, समसुद्दीन राईन, सूरज सिंह जाटव, गोरेलाल जाटव, हेमंत प्रताप सिंह, संतोष आनंद, प्रताप सिंह बघेल, डॉ ज्ञान सिंह, रविंद्र पारस, रणविजय सिंह और विजय सिंह को भी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हरपाल सिंह, संसार सिंह, जफर मलिक, ओमकार कातिब, ब्रह्म स्वरूप सागर, रवि मौर्य, लक्ष्मी नारायण सागर, एडवोकेट अशोक सिंह और ब्रिजेन्द्र सिंह विक्रम, दिनेश बघेल, रणविजय सिंह कश्यप, महेश चौधरी, कुलदीप नारायण उर्फ दीपक पेंटर, मनीष सागर, बबलू सिंह गोल्डी राठौर, राजीव कुमार सिंह, आरपी त्यागी, बलबीर सिंह भास्कर, प्रेमचंद शाक्य, बृजेश वरुण, विमल वर्मा, बनी सिंह और एडवोकेट जितेन सिंह को स्टार प्रचारक बनाया गया है।बता दें लोकसभा सीटों के नजरिये से उत्तर प्रदेश सबसे अहम राज्य है।
यूपी में 80 लोकसभा सीट आती है। इसके कारण यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होनी है।वहीं तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, मैनपुरी, बरेली और आंवला में वोटिंग होनी है। इन सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने NDA और I.N.D.I.A गठबंधन को कड़ी टक्कर दे दी है। इसी को लेकर बसपा ने चुनाव प्रचार के लिए 40 नेताओं की पूरी फौज उतार दी है।

READ ON APP