Hero Image

कुंभ साप्ताहिक राशिफल, 22 से 28 अप्रैल 2024 : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अप्रैल 2024 :सप्ताह के आरंभ में कुंभ राशि वालों का रुका हुआ काम बनेगा। शारीरिक शक्ति में वृद्धि होगी। सकारात्मक चिंतन से कमाल होगा। फेफड़े से संबंधित विकार से कष्ट हो सकता है। बॉस से टकराव मोल न लें। विपरीत लिंगी मित्र के नखरे कष्ट देंगे। कोई खास व्यक्ति तनाव का सबब बनेगा। विरोधियों को क्षमा करने से सुख मिलेगा।
जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। शरीर के ऊपरी भाग में पीड़ा हो सकती है। संतान की खुशी से आनंद मिलेगा। आपसी प्रेम व सामंजस्य में कमी महसूस होगी।सप्ताह के मध्य में वाणी में असर पैदा होगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों को यह सप्ताह अप्रतिम फल प्रदान करेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे महत्वपूर्ण फैसले लेने में आसानी होगी। छोटे कष्टों को बढ़ा चढ़ाकर कहने से बचें। कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। अधिक मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें अन्यथा कोई साजिश हो सकती है। एकाग्रता में कमी से कार्य कुशलता में कमी परिलक्षित होगी।सप्ताह के अंत में कुंभ राशि वालों के कई प्रभाशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा, जिससे प्रसन्न होंगे। बाहर के खाने से परहेज जरूरी है। रुतबा बढ़ेगा पर जोश में लिया गया कोई गलत फैसला गले की हड्डी बनेगा। किसी की सलाह से इस सप्ताह आपको निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ रंग- आसमानी नीलाशुभ अंक- 4, 6

READ ON APP