Hero Image

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, 25 से 31 मार्च 2024: मिलेजुले परणिमा मिलेंगे, कारोबार बेहतर होगा

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मार्च 2024:सप्ताह के आरम्भ में मेहनत रंग लाएगी। क्षणिक संकट और आनंद दोनों परिस्थितियों का सृजन होगा। किसी सहकर्मी से सहयोग और तनाव दोनों मिलेगा। यहां तक कि स्वजनों की सामान्य बातें भी विचित्र लगेंगी। अध्यात्म के प्रति झुकाव होगा। साँस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। आर्थिक स्थिति के लिये समय मध्यम है।
परिजनों से तनाव का सृजन होगा। छोटी छोटी बातों विवाद संभव हैं। कई मामलों में आशा के विपरीत परिणाम मिलेंगे। आपके भीतर उत्तम गुण प्रकट होंगे। नए उपक्रम या उद्यम का विचार प्रस्फुटित होगा। अचल संपत्ति से फायदे की पटकथा तैयार होगी। किसी के मूर्खतापूर्ण आचरण से हैरानी होगी।हफ़्ते के मध्य में किसी के माध्यम से दूरगामी प्रचुर लाभ की रूपरेखा बनेगी ।सहयोगियों से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। संग्रह करने की प्रवृत्ति पनपेंगी। दांपत्य जीवन उत्तम है। नए वाहन का सुख भी संभव है। विपरीत परिस्थितियां निर्मित होंगी मगर आप आर्थिक रूप से यह समय अच्छा नहीं है।साहस बढ़ेगा। काम का दबाव तनाव नही आनन्द देगा। पर कभी कभी मन उदास होगा या रोने का मन होगा। नवीन आवास से संबंधित खबर से सुख मिलेगा। निरर्थक टीका टिप्पणी न करें। किसी जानने वाले से जुड़ी खबरें हैरत में डालेगी। वाद-विवाद से क्षति मुमकिन है।सप्ताह के अंत में कार्य में निपुणता बढ़ेगी। आपकी हिम्मत और स्वभाव की तपिश दोनो में वृद्धि होगी। थोड़े तनाव के बाद खुशी मिलेगी। किसी उलझन के कारण ज़िंदगी अनसुलझी पहेली की मानिंद महसूस होगी। आपकी मीठी ज़ुबान से सकारात्मक राह निकलेगी। कोई इच्छा पूर्ण होगी। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं के पूरी होने का मार्ग प्रशस्त होगा। मन में उदासी छाएगी। दोस्तों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नए लाभकारी अनुबंध होने की संभावना है।कोई सौदा सफल सिद्ध होगा। इच्छाओं के पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त होगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- गहरा लालशुभ अंक-3, 9

READ ON APP