Hero Image

चीन-6, अमेरिका-3, भारत-2... यह कैसी लिस्ट है जिसमें आमची मुंबई है एशिया की सरताज

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा बिलिनेयर्स किस शहर में रहते हैं? इसका जवाब है न्यूयॉर्क। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट, 2024 के मुताबिक अमेरिका के इस शहर में 119 ऐसे लोग रहते हैं जिनकी नेटवर्थ एक अरब डॉलर यानी करीब 8,337 करोड़ रुपये से अधिक है। दुनिया के टॉप 10 रईसों में से नौ अमेरिका के ही हैं। सबसे ज्यादा बिलिनेयर्स की लिस्ट में ब्रिटेन की राजधानी लंदन दूसरे नंबर पर है।
इस शहर में दुनिया के 97 बिलिनेयर रहते हैं। तीसरे नंबर पर हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई है। यह एशिया में भी पहले स्थान पर है। इस शहर में 92 बिलिनेयर रहते हैं जिनमें भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। अंबानी की नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.5 अरब डॉलर की तेजी आई है।दुनिया के टॉप 20 शहरों की लिस्ट में अमेरिका के तीन, चीन के छह और भारत के दो शहर हैं। इस लिस्ट में चौथें, पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर चीन के शहर हैं। बीजिंग में 91, शंघाई में 87, शेनजेन में 84 और हॉन्ग कॉन्ग में 65 बिलिनेयर रहते हैं। रूस की राजधानी मॉस्को 59 बिलिनेयर्स का घर है। इसके बाद दिल्ली का नंबर है जहां 57 बिलिनेयर रहते हैं। दिल्ली में रहने वाले बिलिनेयर्स में एचसीएल के शिव नाडर, एयरटेल के सुनील मित्तल और डीएलएफ के केपी सिंह शामिल हैं। इस लिस्ट में अमेरिका का शहर सैन फ्रांसिस्को दसवें नंबर पर है। इस शहर में 52 बिलिनेयर रहते हैं।
10 में से 9 अमेरिका केथाईलैंड की राजधानी बैंकॉक इस लिस्ट में 11वें नंबर पर है। इस शहर में 49 बिलिनेयर रहते हैं। ताइवान की राजधानी ताइपे में 45, फ्रांस की राजधानी पेरिस में 44, चीन के हेंगजू में 43, सिंगापुर में 42, चीन के ग्वांगझू में 39, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 37, ब्राजील के साओ पाउलो में 37, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 31 और दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 31 बिलिनेयर रहते हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट देखें तो इसमें फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 218 अरब डॉलर का साथ पहले नंबर पर हैं। इसके बाद दसवें नंबर पर अमेरिकी अरबपतियों का कब्जा है। इनमें जेफ बेजोस, मार्क जकरबर्ग, एलन मस्क, बिल गेट्स, लैरी पेज, स्टीव बालमर, वॉरेन बफे, सर्गेई ब्रिन और लैरी एलिसन शामिल हैं।

READ ON APP