Hero Image

इंडिया के मोस्ट वांटेड का ड्रैगन कनेक्शन, कौन है चीनी दुल्हन वाला गैंगस्टर प्रसाद पुजारी?

नई दिल्ली: 'डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है... लेकिन डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।' अमिताभ बच्चन का ये डायलॉग भले ही फिल्म डॉन में खूब चला हो, लेकिन हकीकत में डॉन पकड़े भी जाते हैं और अपने गुनाहों की सजा भी भुगतते हैं। शनिवार को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम एक ऐसे ही गैंगस्टर को पकड़कर चीन से भारत लेकर आई।
ये गैंगस्टर पिछले करीब 20 सालों से फरार था और वहां छिपा बैठा था। इस गैंगस्टर का नाम है- प्रसाद पुजारी, जो मर्डर और फिरौती जैसे संगीन मामलों में वांटेड था। प्रसाद पुजारी के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस जारी होने के बाद पिछले साल उसे हॉन्ग कॉन्ग में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आज उसे मुंबई लाया गया है। कौन है ये प्रसाद पुजारी और क्यों पुलिस के लिए इसका पकड़ा जाना इतना जरूरी था?मुंबई में विक्रोली के टैगोर नगर में रहने वाले प्रसाद पुजारी ने छोटे-मोटे क्राइम करने के बाद कुमार पिल्लई और छोटा राजन गैंग के लिए काम करना शुरू किया।
प्रसाद पुजारी के निशाने पर ज्यादातर मुंबई के बडे़ बिजनेसमैन होते थे, जिन्हें डराकर वो फिरौती वसूलता था। पुलिस को पुजारी की तलाश करीब दो दशक से थी, लेकिन वो लगातार पुलिस को चकमा देकर बचता रहा। अभी तक ज्यादातर फिरौती वसूलने जैसे जुर्म को ही अंजाम देने वाले प्रसाद पुजारी ने उस वक्त मुंबई में दहशत बढ़ाई, जब शिवसेना के नेता चंद्रकांत जाधव के ऊपर फायरिंग हुई। इस फायरिंग के पीछे प्रसाद पुजारी ही था। 2020 में मुंबई के एक बिल्डर से फिरौती वसूलने के मामले में भी प्रसाद पुजारी शामिल था। चीनी महिला से शादी कर शेनझेन में रह रहा था पुजारी2020 के फिरौती मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसकी मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को सुनील अंगाने और सुकेश कुमार नाम के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया था।
इन लोगों पर एक बिल्डर से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का आरोप था। पुलिस से बचने के लिए प्रसाद पुजारी चीन भाग गया और वहीं की एक लड़की से शादी कर शेनझेन शहर में रहने लगा। साल 2008 से ही पुजारी यहां छिपकर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तारी के वक्त भी वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ था। इंटरपोल से मिली सूचना के बाद पुजारी को फरवरी 2023 में फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वो हांगकांग से शेनझेन के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में था। साउथ अफ्रीका से नियाजी भी पकड़ा गयाचीन की तरफ से उसके प्रत्यर्पण की मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को मुंबई पुलिस उसे लेकर भारत आ गई।
प्रसाद पुजारी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है। पुलिस उससे अब चंद्रकांत जाधव पर फायरिंग सहित कई मामलों में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में एनआईए को भी उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली थी, जब वांटेड गैंगस्टर मोहम्मद गौस नियाजी साउथ अफ्रीका में पकड़ा गया था। नियाजी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा हुआ था और 2016 में बेंगलुरु में हुई आरएसएस के एक नेता की हत्या में शामिल था।

READ ON APP