Hero Image

NEET Admit Card 2024: नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड कब जारी होगा? जान लें लेटेस्ट अपडेट

NEET Admit card 2024 Release Date: नीट का एग्जाम रविवार, 5 मई 2024 को होने वाला है। देशभर में करीब 22 लाख स्टूडेंट्स NEET UG 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। इन सभी के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पहले ही नीट एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर चुकी है। अब बारी है नीट 2024 एडमिट कार्ड की। इसे नीट ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जारी किया जाने वाला है।जानकारी के अनुसार, एनटीए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी करेगा।
इस हिसाब से आपको नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 1 या 2 मई को मिल जाएगा। उससे पहले जान लें इसे डाउनलोड करने का सही तरीका। NEET UG Admit Card: नीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
  • सबसे पहले नीट 2024 वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
  • होमपेज पर "नीट एडमिट कार्ड 2024" डाउनलोड करने से जुड़ी सूचना ढूंढें। यह "लेटेस्ट न्यूज" सेक्शन में हो सकती है।
  • NEET UG 2024 Admit Card Download Link पर क्लिक करें। आप सीधा NEET Login पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • "सबमिट" पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड (जो पीडीएफ फॉर्मेट में होगा) डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
  • NEET UG Exam Pattern: नीट एग्जाम पैटर्न 2024
    • नीट 2024 परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल हैं।
    • पूरी परीक्षा 720 अंकों की है।
    • छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे और 20 मिनट का समय मिलेगा।
    • सही उत्तरों के लिए प्रत्येक में +4 अंक दिए जाएंगे।
    • गलत उत्तर के लिए -1 अंक (निगेटिव मार्किंग) की कटौती होगी।
    • जिन सवालों के उत्तर नहीं देंगे, उनके कोई अंक नहीं काटे जाते।
  • नीट क्वेश्चन पेपर खंड B में, छात्र 15 में से किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर देने का विकल्प चुन सकते हैं।
  • एनटीए देश भर के 557 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में 5 मई, 2024 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) - 2024 आयोजित करने वाली है।

    READ ON APP