Hero Image

UP Board Result 2024: कब जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट? जानिए कहां कर सकेंगे चेक

UP Board Result 2024: फरवरी-मार्च 2024 में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हुई थीं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने तय समय से एक दिन पहले ही कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। मूल रूप से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की जांच 31 मार्च, 2024 तक होनी थी, लेकिन यूपी बोर्ड के शिक्षकों ने यह काम 30 मार्च, 2024 को ही पूरा कर लिया।
जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 दी है, वे अब बेसब्री से अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्टयूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जल्द ही यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 55 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 इस सप्ताह जारी किया जा सकता है। हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक परिणाम की तिथि और समय के बारे में कोई अपडेट जारी नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि बोर्ड कभी भी परिणाम की तिथि घोषित कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी खबरों के बजाय आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट पर परिणाम अपडेट की प्रतीक्षा करें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?
  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 का लिंक दिखाई देगा। आप जिस कक्षा का रिजल्ट देखना चाहते हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों को अच्छी तरह से जांचें और उन्हें डाउनलोड कर लें।
  • 2024-25 का शैक्षणिक कैलैंडर जारी
    यूपी बोर्ड ने हाल ही में 2024-25 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार कक्षा 10 और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 तक होंगी और थ्योरी बोर्ड परीक्षा फरवरी या मार्च में होने की उम्मीद है।

    READ ON APP