Hero Image

UPSC Topper Srishti Dabas: छठी रैंक लाने वाली सृष्टि डबास ने नौकरी के साथ की पढ़ाई, जानिए सफलता की कहानी

UPSC Topper Srishti Dabas: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू खत्म होने के रिकॉर्ड 6 दिन बाद यानि कि सातवें दिन आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार आदित्य श्रीवास्तव ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, छठवें स्थान पर सृष्टि डबास हैं। आइए जानते हैं डबास की सफलता की कहानी.........
आरबीआई में कार्यरत हैं सृष्टिसृष्टि डबास आरबीआई में कार्यकरत हैं। उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी नौकरी के साथ किया। जानकारी के मुताबिक डबास आरबीआई मुंबई में कार्यरत हैं। वह दिन को नौकरी करती थीं और रात में तैयारी करती थीं। उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा था कि उनका चयन सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए हो गया। दिल्ली की रहने वाली हैं डबाससृष्टि डबास ने अपनी स्कूलिंग से लेकर अपनी ग्रेजुएशन तक दिल्ली से ही की है और वह दिल्ली की ही रहने वाली हैं। वह एक कंथक डांसर भी हैं। अपनी इस सफलता से वह काफी खुश हैं। इस सफलता के लिए उन्होंने अपने माता-पिता का आभार जताया है। कुल 352 महिला अभ्यर्थियों का हुआ चयन
सिविल सेवा के लिए कुल 664 पुरुष और 352 महिलाओं का चयन हुआ है। यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस पूरी प्रक्रिया के उपरांत सिविल सर्विस (आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय पद) पर चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर उनकी रैंक के हिसाब से जारी किए गए हैं। लखनऊ के रहने वाले हैं फर्स्ट टॉपर आदित्ययूपीएससी सिविल सेवा 2023 की परीक्षा में टॉप करने वाले टॉपर आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। हालांकि, 2023 से पहले 2022 में भी उनका चयन सिविल सेवा के लिए हुआ था। वह इस वक्त आईपीएस की ट्रेनिंग हैदराबाद में कर रहे हैं।

READ ON APP