Hero Image

अजय देवगन की 'मैदान' में क्यों प्रियामणी ने ली कीर्ति सुरेश की जगह? डायरेक्टर अमित शर्मा ने बताई वजह

'शैतान' की सफलता के बाद अब अजय देवगन ने अपनी लंबे समय से अटकी फिल्म 'मैदान' पर सारा ध्यान लगा दिया है। इसमें वह भारतीय फुटबॉल के जाने-माने आर्किटेक सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें इनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि हैं। जिन्हें आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में देखा गया था। लेकिन पहले खबर थी कि इसमें कीर्ति सुरेश नजर आएंगी।
वह इस मूवी का हिस्सा होंगी। लेकिन बात नहीं बन पाई। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उम्र की वजह से शायद उन्होंने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया होगा। लेकिन अब खुद डायरेक्टर ने खुलासा किया है। 'मैदान' के डायरेक्टर अमित शर्मा ने 'न्यूज 18' को दिए इंटरव्यू में कीर्ति सुरेश के फिल्म छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके मन में रहीम की पत्नी के लिए एक खास नजरिया था और कीर्ति का वजन काफी कम हो गया था। जिस कारण वह इस किरदार के लिए सही नहीं लग रही थीं। सभी को ऐसा महसूस हुआ कि कोई और बेहतर होगा।
'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ 'मैदान''मैदान' ईद पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ रिलीज हो रही है। कीर्ति अब वरुण धवन स्टारर फिल्म 'जॉन बेबी' के साथ हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत करेंगी, जो तमिल हिट फिल्म 'थेरी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को प्रोड्यूस एटली कर रहे हैं और इसका डायरेक्शन एटली के असिस्टेंट कलीस कर रहे हैं। इस मूवी में वरुण एकदम अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं।

READ ON APP