Hero Image

सलमान खान फायरिंग केस: पंजाब से 2 और आरोपी गिरफ्तार, साजिश को अंजाम देने 15 मार्च को आए थे पनवेल, दिए हथियार

सलमान खान फायरिंग केस: 14 अप्रैल को एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को 29 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया था। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कथित तौर पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था।
अब नई अपडेट के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे और मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बंदूकें मुहैया कराते थे।मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में बॉलीवुड एक्टर Salman Khan के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में इससे पहले गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पुलिस हिरासत गुरुवार को एक अदालत ने 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को उनकी पिछली रिमांड गुरुवार को समाप्त होने के बाद यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।
पंजाब से गिरफ्तार हुए दो आरोपीइससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत बरामद किए थे और इसलिए दोनों मुख्य साजिशकर्ता हैं और उन्हें मोस्ट वांटेड आरोपी बताया गया है। सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई भी आरोपी हैं। आरोपियों के पास से बरामद हुए ये सबूतमुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की घटना से पहले शूटर्स ने चार बार सलमान खान के घर की रेकी की थी।
शूटर एक बार सलमान खान के फार्महाउस पर भी पहुंचे थे। हालांकि, सलमान कई हफ्तों से अपने फार्महाउस नहीं गए थे और इसलिए उन्होंने घर पर फायरिंग करने की योजना बनाई। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो उनके पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों के पास एक से ज्यादा फोन थे और अब क्राइम ब्रांच बाकी फोन की भी तलाश कर रही है। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से दूसरी पिस्टल बरामद होने की भी जानकारी दी थी।
क्राइम ब्रांच का ये खुलासामुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि उन्होंने उनके पास से दूसरी पिस्तौल बरामद की। 22 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने तापी नदी से एक पिस्टल बरामद की थी। मुंबई से गुजरात के भुज जाते समय शूटर विक्की गुप्ता के पैरों के निशान मिले, शूटरों ने बंदूक और मैगजीन सूरत के पास तापी नदी में फेंक दी थी।

READ ON APP