Hero Image

जमुई लोकसभा वोटिंग: अर्चना रविदास और अरुण भारती के बीच सीधी टक्कर, किसके पक्ष में ज्यादा दबेगा ईवीएम?

जमुई: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के जमुई लोकसभा में शुक्रवार 19 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग होगी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी अर्चना रविदास और एनडीए से लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के प्रत्याशी अरुण भारती के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। जमुई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में इस बार मतदाताओं की संख्या 19,05,487 हो गई है।
2019 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या 17,09,396 थी। तब 9,47,306 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2019 के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान को 5,27,860 वोट मिले थे। महागठबंधन उम्मीदवार भूदेव चौधरी को 2,87,805 मत प्राप्त हुए थे। 39,450 वोट नोटा के खाते में गया था जबकि उपेंद्र रविदास ने 31,504 मत हासिल किया था। 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो कुल मतदाताओं की संख्या 15,50,936 थी। इसमें 7,75,650 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। तब चिराग पासवान के खाते में 2,85,354 वोट आया था। आरजेडी के सुधांशु शेखर ने 1,99,407 और जेडीयू के उदय नारायण चौधरी ने 1,98,599 वोट हासिल किया था। 2014 की तुलना में खोजने होंगे 337 पोलिंग एजेंट ज्यादा2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में मतदान केंद्रों की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 2014 में जहां जमुई लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1604 थी। 2024 के चुनाव में यह संख्या बढ़कर 1941 हो गई। नतीजतन उम्मीदवारों को 2014 की तुलना में 337 पोलिंग एजेंट ज्यादा खोजने होंगे। 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो तब 1863 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। गाली कांड का वोटिंग पर दिख सकता है असर?जमुई लोकसभा में प्रचार के आखिरी दौर में वायरल हुआ एक वीडियो आरजेडी प्रत्याशी अर्चना रविदास पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, जमुई में हुई तेजस्वी यादव की एक जनसभा में मंच से कुछ लोग चिराग पासवान और उनकी मां को भद्दी गालियां दे रहे थे। वहीं मंच पर मौजूद तेजस्वी यादव इसपर कोई रिएक्शन नहीं दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर पूरा एनडीए खेमा माहौल बनाए हुए है। कानूनी कार्रवाई के साथ राजनीतिक बयानबाजी भी तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव 2014 के आंकड़े
  • कुल मतदाता -15,50,936
  • कुल मतदान -7,75,650
  • मतदान का प्रतिशत 50.01
  • कुल उम्मीदवार -11
  • कुल मतदान केंद्र-1604
  • प्रमुख उम्मीदवारों को प्राप्त मत
    • चिराग पासवान (लोजपा)- 2,85,354
    • सुधांशु शेखर भास्कर (आरजेडी)-1,99,407
    • उदय नारायण चौधरी (जेडीयू ) - 1,98,599
    2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़े
    • कुल मतदाता - 17,09,396
    • कुल मतदान - 9,47,306
    • मतदान का प्रतिशत - 55.71
    • कुल मतदान केंद्र - 1863
    • कुल उम्मीदवार - 11
    प्रमुख उम्मीदवारों को प्राप्त मत
    • चिराग पासवान (लोजपा)- 527860
    • भूदेव चौधरी (रालोसपा) - 2,87,805
    • नोटा - 39,450
    • उपेंद्र रविदास (बसपा) - 31,504
    जमुई लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा वार कुल मतदाता मतदान केंद्र
    • तारापुर - 340
    • शेखपुरा - 282
    • सिकंदरा - 313
    • जमुई - 319
    • झाझा - 352
    • चकाई - 335
    वहीं चार स्तरीय सुरक्षा घेरा में वोटिंग कराने की तैयारी है। 19 लाख 7126 वोटर सुबह 7 बजे से वोट डालेंगे। शाम 4 बजे वोट डाले जा सकेंगे। जमुई लोकसभा में कुल 1941 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    READ ON APP