Hero Image

नाक से खून आना, गैस बनना, ये हरा फल न खाने से होती हैं कई गंभीर बीमारी, गर्मी में खाना है जरूरी

मौसमी फल खाना आवश्यक होता है। इनके अंदर ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो उस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाते हैं। मगर कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिन्हें पूरे साल खाना चाहिए। इनमें कीवी भी शामिल है। आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। वरना कुछ बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

कीवी को विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार माना जाता है। यह आपके दिल और पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इस फल को खाने से शरीर की सुरक्षा करने वाले प्लांट कंपाउंड मिलते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक हैं।
डेंगू से बचाने वाला फल

प्लेटलेट्स में भारी गिरावट के कारण मुंह, नाक से खून निकलता है। कीवी खाने से डेंगू के इलाज और बचाव में सपोर्ट मिलता है। रिसर्च गेट पर मौजूद अध्ययन (ref.) के मुताबिक कीवी में विटामिन सी, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम जैसे न्यूट्रिएंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इस फल का सेवन ना करने से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और वायरल डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।


एसिडिटी-गैस दूर करने का तरीका

अगर आपको एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग, अफारा जैसी दिक्कतें होती हैं तो आपका हाजमा खराब हो सकता है। कीवी में दोनों तरह के फाइबर होते हैं। यह आपकी डायेजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। पाचन सही रहेगा तो आपको ये दिक्कतें नहीं होंगी।


कीवी के नुकसान भी जान लें​ ​
दिल की बीमारियां का कम खतरा

यह देखा गया है कि कीवी जैसे फाइबर से भरपूर फल खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। फाइबर लिपिड प्रोफाइल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। कीवी में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर का लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ने नहीं देते।


इम्यूनिटी नहीं होगी कमजोर

विटामिन सी आपकी इम्यून सिस्टम के लिए काफी आवश्यक है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। अगर आपको बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं तो विटामिन सी रिच फूड्स को डाइट में शामिल जरूर करें।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

READ ON APP