Hero Image

तेज हवाओं पर लगा ब्रेक, अब दिल्ली में तेजी से बढ़ेगी गर्मी, क्या कहता है मौसम विभाग का ताजा अपडेट

नई दिल्ली: हवाओं की वजह से बढ़ते तापमान में थोड़ी कमी आई। इसकी वजह से बीते शुक्रवार की तुलना में तापमान करीब दो डिग्री तक कम रहा। लेकिन यह आंशिक राहत रही। रविवार से तापमान फिर बढ़ेगा। गर्मी से अगले छह से सात दिन राहत की संभावना नहीं है। 22 अप्रैल को एक दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन इसका बढ़ती गर्मी पर असर नहीं पड़ेगा।
सोमवार को हो सकती है बूंदाबांदीशनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 71 प्रतिशत रहा। रविवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हवाएं तेज चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। वहीं 22 अप्रैल को एक दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। मई की गर्म शुरुआत
23 और 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। वहीं 25 से 26 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 से 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।वहीं पंद्रह दिन का पूर्वानुमान करने वाली कुछ वेबसाइट के अनुसार 22 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी के अलावा तेज बारिश की संभावना लंबे समय तक नहीं है। मई की शुरूआत काफी गर्म रह सकती है। मई के पहले हफ्ते में तापमान बढ़कर 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री तक रह सकता है।

READ ON APP