Hero Image

Bungee Jump Video: व्हीलचेयर पर ऋषिकेश गया था शख्स, दोस्तों ने बंजी जंपिंग करवा दी, वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया

बंजी जंपिंग, ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है जिसे करने के लिए 'जिगरा' चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने इंटरनेट की जनता को चौंका दिया है। दरअसल एक शख्स ने हाल ही में ऋषिकेश में बंजी जंप करके लोगों में उत्साह भर दिया है। वो भी व्हीलचेयर पर! अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस शख्स ने ये एडवेंचर पूरा किया और देखते ही देखते दिल को छू लेने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

क्या है वायरल वीडियो...

इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स को उसकी व्हीलचेयर पर मजबूती से बांधा जा रहा है ताकि वो बंजी जंप के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। चारों तरफ जोश और उत्सुकता का माहौल है। शख्स के दोस्त बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब वो सीमाओं को तोड़कर रोमांच का अनुभव लेगा।

फिर अगले ही पल व्हीलचेयर वाला शख्स छलांग लगाता है, और खुशी और जीत के साथ नीचे की तरफ जाता है। हर गुजरते पल के साथ वो रूढ़ियों को तोड़ता है। उसके दोस्तों की एकजुटता और शख्स के अदम्य हौसले को दुनियाभर की पब्लिक सराहा रही हैं।


लोग कर रहे हैं हिम्मत की तारीफ
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @rishikeshadventure ने पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा - बंजी जंपिंग यही है। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 23.7 मिलियन (दो करोड़ से अधिक) व्यूज और 10 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा - इसे हिम्मत और दोस्ती कहते हैं। दूसरे ने लिखा - अगर आप चल नहीं सकते, तो सिर्फ उड़िए। वहीं अन्य यूजर्स ने कहा कि भाई ने दिल जीत लिया।

READ ON APP