Hero Image

Eagle Playing Badminton: हवा में उड़-उड़कर बैडमिंटन खेलने लगा बाज, बिना रैकेट ही दिखा डाला जबरदस्त खेल

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज दिख जाते हैं जो हमें हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बाज अपने ही स्टाइल में बैडमिंटन खेल रहा है। वीडियो में दो अलग-अलग लोगों को दिखाया गया है। दोनों जैसे ही बैडमिंटन खेलने के लिए शटल को हिट करते हैं वैसे ही बाज आकर तुरंत अपने चोंच से शटल को हवा में दबोच लेता है।
शटल को लेकर वो पोल पर जाकर बैठ जाता है। तो कभी वो आसमान में उड़ने लगता है। ऐसा वीडियो शायद आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा। यूजर्स को भी यह काफी दिलचस्प लग रहा है। यूजर्स को भा गया क्लिप
इसे इंस्टाग्राम हैंडल samruddhi_khatri पर शेयर किया गया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहा है कि इसे 2 लाख 60 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं।
वहीं इसे अब तक 3.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हजारों यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। कई यूजर्स तो इस वीडियो पर मजे लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। फैमिली प्रेशर में बना बाजएक यूजर ने लिखा है- इसे बैडमिंटन प्लेयर बनना था लेकिन फैमिली प्रेशर की वजह से बाज बन गया। दूसरे यूजर ने लिखा है- बर्डमिंटन। तीसरे ने लिखा है- इसे पैसे चोरी करना सिखाओ, लाकर तुम्हें देगा। चौथे ने लिखा है- इसने शटल वापस दिया भी की नहीं। कई यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बहरहाल, आपको बाज के बैडमिंटन का यह वीडियो कैसा लगा? अपनी राय जरूर कॉमेंट करें।

READ ON APP