Hero Image

Hapur News: खेतों में फसल काट रहे किसानों पर तेंदुए ने किया हमला, 3 किसान घायल

हापुड़: हापुड के ग्राम सलारपुर क्षेत्र में तेंदुए खेतो में काम कर रहे किसानों पर हमला बोल उन्हे घायल कर दिया। घायल किसानों ने शोर मचाने पर आसपास खेती में काम कर रहे किसानों ने लाठी ठंडो से शोर मचाती हुए किसानों को बचाया। घायल हुए तीनो किसानों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। किसानों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी लेकिन समय से न पहुंचने पर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है।
हापुड के ग्राम सलारपुर में किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल काट रहे थे की अचानक एक तेंदुए ने फसल काट रहे किसानों पर हमला कर दिया। बचाव में अन्य किसान आए तो उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले का किसानों ने शोर मचाया तो अन्य खेतो में काम कर रहे किसान बचाव के लिए दौड़ पड़े।तेंदुआ आसपास गेहूं की फसल में जा छिपा, किसानों ने लाठी डंडों से लेस होकर शोर मचाते हुए तेंदुए की घेरा बंदी करते हुए स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। किसानों की सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं वन विभाग को टीम भी आधी अधूरी तैयारी के साथ पहुंची जिसे देख किसानों ने रोष व्याप्त किया।
मेरठ में दो तेंदुए का खौफ भी बरकरारमेरठ में अभी गत दिनों एक रिहायशी इलाके से वन विभाग ने जनता की मदद से तेंदुआ पकड़ा लेकिन एक हफ्ते बाद ही दो तेंदुए दिखाई देने के शोर मच गया। वन विभाग की टीम अभी तो उन दो तेंदुओं को अभी तक नही पकड़ ढूंढ पाई कि हापुड़ में तेंदुए ने किसानों पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया। वहीं अभी तक वन विभाग और पुलिस की टीमें तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है। मेरठ वाला तो नही है तेंदुआ?वन विभाग की माने तो तेंदुआ एक दिन में 25 से 30 किलोमीटर का सफर आसानी से तय कर लेता है । अगर इसी बात का अनुमान लगाया जाए तो गंगा नगर में दिखाई दिया तेंदुआ जंगलो में होता हुआ हापुड़ में प्रवेश कर गया हो।
हालांकि अभी इस बात की कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन संभावना जता रहे है।

READ ON APP