Hero Image

चिट चाट कैफे: वर्जीनिया के इस गैस स्टेशन पर भारतीय रेस्टोरेंट खीच रहा लोगों का ध्यान, समोसा है फाफी फेमस

वर्जीनिया के वियना में एक मोबिल गैस स्टेशन पर ग्राहक वाहन में ईंधन भराते समय घर बना समोसा भी ले सकते हैं। यहां 200 मेपल एवेन्यू ई स्थित एक गैस स्टेशन पर भारतीय रेस्तरां अक्सर ग्राहकों का ध्यान खींचता है। रेस्टोरेंट का नाम चिट चाट कैफे है, जो 2021 में इसके मालिकों राजा पुरी और बिंदु पुरी की ओर से खोला गया था। यहां स्टेशन की रसोई से ताजा पका हुआ भारतीय खाना परोसा जाता है।
रेस्टोरेंट की प्रसिद्धि के कारण काफी लोग यहां पहुंचने लगे हैं, इसलिए कभी-कभी यहां ग्राहकों को इंतजार करना पड़ जाता है। रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक खुला रहता है। रेस्टोरेंट में क्या-क्या मिलता है?patch.com की रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्टोरेंट में घर की रसोई में तैयार होने जैसा ताजा भारतीय भोजन मिलता है, जिसमें बहुत ज्यादा तेल या क्रीम का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, फिर भी स्वादिष्ट लगता है। हर एक व्यंजन मां तैयार करती हैं। यहां दाल मखनी और पालक पनीर जैसे पारंपरिक भारतीय व्यंजन और नॉनवेज आइटम भी मिलते हैं।
रेस्टोरेंट में तैयार किए हए समोसा बरिटो जैसे व्यंजन भी मिलते हैं। समोसा बरिटो यहां के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है। इसके अलावा, यहां भारतीय चाट में शुमार खास पानी पुरी का भी लुत्फ लिया जा सकता है। रेस्टोरेंट में कई प्रकार के पेय और भारतीय मिठाइयां भी मिलती हैं।रेस्टोरेंट की वेबसाइट cafechitchaat.com पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट का इंस्टाग्राम पेज @chitchaatcafeva भी है, जिसे चार हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

READ ON APP