Hero Image

महाराजगंज सीट: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे आकाश सिंह ने भरा पर्चा, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मुकाबला

छपरा: बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह ने महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके पिता सहित परिवार के सदस्य के अलावा महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद आकाश सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने केवल महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई है।
कांग्रेस ने लोगों को राहत देने के लिए अपने घोषणापत्र में रसोई गैस सिलेंडर के दाम को 500 करने का वादा किया है। महाराजगंज से आकाश सिंह ने भरा पर्चाआकाश सिंह ने कहा कि मेरे नामांकन से भाजपा के होश उड़ गए हैं। हमारी जगह महाराजगंज की जनता के दिल में है। देश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र में गरीबों को प्रति परिवार एक लाख रुपए देने का वादा किया है। महाराजगंज में 25 मई को होंगे मतदाननामांकन के बाद आकाश सिंह रोड शो में शामिल हुए। यह रोड शो राजेंद्र स्टेडियम तक गया। इससे पहले आकाश सिंह पूरे परिवार के साथ सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। महाराजगंज में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान है। एनडीए ने यहां जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को प्रत्याशी बनाया है।
4 जून को सांसद का सर्टिफिकेट लेगा- अखिलेशआकाश सिंह के पिता अखिलेश सिंह ने दावा किया कि आज नामांकन किया है, 4 जून को सांसद का सर्टिफिकेट लेगा। बिहार के साथ साथ पूरे देश में भी बदलाव होने वाला है। बाहरी बताए जाने के आरोपों का भी अखिलेश सिंह ने जवाब दिया।

READ ON APP