Hero Image

Mukhtar Ansari: महान दल के मुखिया ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दुख व्यक्त किया, बोले- योगी सरकार को उखाड़ फेंकना है

लखनऊ: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार शाम को फिर से तबीयत खराब होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मुख्तार की मौत हो गई। यूपी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्वांचल के जिलों में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इस बीच, महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने एक्स पर एक पोस्ट करके बीजेपी पर तंज कसा है।
उन्होंने लिखा है कि भाजपा सरकार की नजर में मुख्तार अंसारी माफिया थे, लेकिन बृजेश सिंह, सुशील सिंह, चुलबुल सिंह, बृजभूषण शरण सिंह...संत महात्मा हैं। ऐसी पक्षपाती सरकार को उखाड़ फेंकना नितांत आवश्यक है। महान दल परिवार पूर्व विधायक 'मुख्तार अंसारी जी' के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करता है...भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
मंगलवार को ही बांदा जेल में शिफ्ट किया गया थासोमवार रात को मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
14 घंटे रखने के बाद मंगलवार शाम को मुख्तार अंसारी को फिर से बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को डॉक्टरों की एक टीम ने चेकअप किया था। टीम ने मुख्तार अंसारी की हालत में सुधार बताया था। गुरुवार शाम को मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर से बिगड़ गई तो फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

READ ON APP