Hero Image

तपती गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कब मिलेगी राहत, जानिए अगले 5 दिन का मौसम अपडेट

नई दिल्ली: चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी का असर पूरे उत्तर भारत में नजर आ रहा है। सुबह से ही सूरज की तपिश देखने को मिल रही। दिन के समय घर से बाहर निकलने वालों को मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। हालांकि, इसके बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव आएगा।
मंगलवार से लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ इलाकों में बादल छाने और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ समूचे उत्तर भारत में दो दिन भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। उत्तर भारत में मौसम को लेकर बड़ा अपडेटमौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि अभी एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ धीरे धीरे उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ जाएगा जिसके चलते उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा। इस वजह से पारा तेजी से ऊपर जाएगा। अधिकतम तापमान दो से तीन फीसदी का इजाफा हो सकता है। हालांकि, मंगलवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसकी वजह से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश के ओले गिरने की भी आशंका है।
दिल्ली में कितना है पाराराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य माना जा रहा। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता का स्तर 34 फीसदी से 60 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग ने आज दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे 219 दर्ज किया गया, जोकि 'खराब' श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर में कब आएगी बारिशमौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि शनिवार को काफी तेज पश्चिमी विक्षोभ पास हुआ है। वेस्टर्न हिमालय क्षेत्र में अभी ये एक्टिव है। ऐसे में वहां मौसम में बदलाव असर दिखेगा। उन्होंने मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा तो बादल छाएंगे। इससे पारा 4 से 5 डिग्री नीचे आएगा। दिल्ली-एनसीआर में दो दिन तेज गर्मी का असर रहेगा। हालांकि, इसके बाद पारा गिरेगा। इसका मतलब अगले 5 दिनों में दो दिन गर्मी के और उसके तापमान में गिरावट नजर आ सकती है।

READ ON APP