Hero Image

चीन अंतरिक्ष में रचने जा रहा इतिहास, चांद के रहस्यमय अंधेरे इलाके से लाएगा नमूना, अब तक नहीं हुआ ऐसा

बीजिंग: चांद के रहस्यों से परदा हटाने के लिए चीन अपना एक महत्वाकांक्षी मून मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इस मिशन का उद्येश्य चांद के रहस्यमय अंधेरे इलाके से नमूना लाना है। चीन अपने इस मिशन को मई की शुरुआत में लॉन्च करेगा, जिसके लिए लूनर प्रोब चांग'ई-6 और इसे ले जाने वाले रॉकेट लॉन्ग मार्च-5 को दक्षिणी चीन के वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण सेंटर पर ले जाया गया है।
चीन की सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स ने इस बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, चांग'ई-6 और लॉन्ग मार्च-5 Y8 को क्रमशः जनवरी और मार्च में प्रक्षेपण केंद्र पर लाए जाने के बाद सफलतापूर्वक एसेंबल कर दिया गया है। इसका परीक्षण और शुरुआती काम पूरा हो चुका है।चीन के द्वारा भेजा जाने वाला चांग'ई-6 दुनिया का पहला मिशन होगा जो चंद्रमा के अंधेरे हिस्से से सामग्री इकठ्ठा करेगा और उसे आगे के अध्ययन के लिए पृथ्वी पर लेकर वापस आएगा। ग्लोबल टाइम्स ने चीनी चंद्र मिशन के मुख्य डिजाइनर वू वीरेन के हवाले से बताया, चांग'ई-6 चांद से लगभग 2000 ग्राम नमूना लेकर वापस आएगा।
इसके पहले चांग'ई-5 मिशन 1731 ग्राम नमूने लेकर पृथ्वी पर आया था। हालांकि, ये नमूने चांद के दूर स्थित अंधेरे तरफ के नहीं थे। 2030 तक चांद पर इंसान भेजेगा चीनइसके पहले चीन ने चांग ई मिशन को सफल बनाने के लिए चंद्रमा और पृथ्वी के दूर के हिस्से के बीच कम्युनिकेशन स्थापित करने के लिए 20 मार्च को क्यूकियाओ-2 रिले संचार उपग्रह लॉन्च किया था। लगभग 20 दिनों के बाद क्यूकियाओ-2 के कक्षा में कम्युनिकेशन टेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चीन ने मिशन की सफलता की घोषणा की थी। चांग'ई-6 मिशन चीन के चांद की खोज कार्यक्रम के चौथे चरण का हिस्सा है, जो ग्रहों के अन्वेषण मिशनों को अंजाम देगा।
चीन ने चांद पर इंसान को भेजने की योजना बनाई है, जिसके 2030 से पहले पूरा होने की उम्मीद है। चांद पर बेस बनाएगा चीनचीन ने चांद पर बेस बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत रूस के साथ मिलकर इंटरनेशनल लूनर रिसर्च स्टेशन (ILRS) बनाया जाएगा। दो चरणों में बनाए जाने वाले इस मिशन को चांद की सतह, चंद्रमा की कक्षा और पृथ्वी पर हिस्सों में स्थापित किया जाएगा। ILRS निर्माण परियोजना के पहले चरण में 2035 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में एक बुनियादी स्टेशन बनाया जाएगा, जो नियमित वैज्ञानिक प्रयोगों को करने के लिए सुविधाओं से लैस होगा।
दूसरे चरण में स्टेशन का विस्तार किया जाएगा, जिसे 2045 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें चंद्रमा का परिक्रमा करने वाला एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना है।

READ ON APP