Hero Image

मंगल पर सबसे पहले उतर सकती है एक महिला: नासा

वॉशिंगटन
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि मंगल ग्रह पर सबसे पहले एक महिला कदम रख सकती है। नासा के प्रशासक व्हाइल ब्राइडेनस्टीन ने किसी व्यक्ति की पहचान नहीं की। लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की आगामी प्रॉजेक्ट्स में महिलाओं को आगे रखा गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या चंद्रमा पर पहली बार एक महिला उतरेगी तो ब्राइडेनस्टीन ने कहा, 'निश्चित तौर पर।

बल्कि चंद्रमा पर पहला अगला व्यक्ति एक महिला हो सकती है।'

पढ़ें- नासा को चांद के इर्द-गिर्द घूम रहे जल अणुओं का पता चला

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रेडियो कार्यक्रम 'साइंस फ्राइडे' को हाल में दिए गए इंटरव्यू के दौरान ब्राइडेनस्टीन ने कहा, 'यह भी सच है कि मंगल पर पहला शख्स भी एक महिला हो सकती है।' नासा ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस महीने के अंत तक उसका पहला ऐसा स्पेसवॉक तैयार हो जाएगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी और अंतरिक्ष यात्री एने मैकक्लेन एवं क्रिस्टीना कोच को अंतरिक्ष की सैर का मौका मिलेगा।

पढ़ें-
स्पेस में सेक्स के सवाल पर जानें क्या है नासा का जवाब

उन्होंने कहा, 'मार्च के अंत में हमारे पास पहला स्पेसवॉक होगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी, यह महीना बेशक राष्ट्रीय महिला माह है। इसलिए नासा यह निश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हमारे पास प्रतिभा का विस्तृत एवं विविधता भरा समूह हो।

READ ON APP