Hero Image

सिस्टिक मुँहासे क्या हैं? जानिए इनसे कैसे छुटकारा पाएं

बदलते मौसम के साथ त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। मुंहासे, रैशेज और पिंपल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चेहरे पर होने वाली ये समस्याएं जितनी जल्दी दिखाई देती हैं, उतनी ही जल्दी दूर भी हो जाती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सिस्टिक एक्ने के बारे में सुना है? आपको बता दें कि त्वचा पर होने वाले सिस्टिक एक्ने बहुत दर्दनाक और जिद्दी हो सकते हैं।

दरअसल, ये मुंहासे सूजन वाले दाने होते हैं। ये त्वचा की सतह के नीचे गहरे होते हैं। इस तरह के मुंहासे में मवाद जम जाता है, जिसकी वजह से फोड़े-फुंसी बन जाते हैं। हालांकि, त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि आप कुछ प्राकृतिक उपायों से भी सिस्टिक मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें इन उपायों के बारे में…

सिस्टिक मुँहासे क्यों होते हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के मुंहासे तब होते हैं जब तेल और मृत त्वचा कोशिकाएं त्वचा के छिद्रों को बंद कर देती हैं। सिस्टिक मुंहासे के कारण बैक्टीरिया बंद छिद्रों के ज़रिए त्वचा में प्रवेश करते हैं। नतीजतन, मुंहासे न केवल दर्द बल्कि सूजन का कारण भी बनते हैं। ये काफी दर्दनाक हो सकते हैं।

सेब का सिरका

अगर आपकी त्वचा पर सिस्टिक एक्ने हैं, तो आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा से एक्ने हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 कप पानी लें और उसमें एक चम्मच विनेगर मिलाएं। इस पानी से अपना चेहरा अच्छी तरह से धो लें।

बर्फ लगाएं

सिस्टिक एक्ने की समस्या को कम करने के लिए आप अपने चेहरे पर बर्फ लगा सकते हैं। बर्फ में सूजन, खुजली और दर्द को कम करने के गुण होते हैं। हालांकि, बर्फ को सीधे अपने चेहरे पर लगाने से बचें। इसे कॉटन के कपड़े पर रगड़ते हुए धीरे-धीरे लगाएं। इसे दिन में दो बार लगाया जा सकता है।

हल्दी

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा के संक्रमण को रोकता है। लगभग 1 चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

READ ON APP