Hero Image

हथेली पर इस जगह होते हैं भाग्यशाली तिल, लेकिन कुछ माने जाते हैं अशुभ

हस्तरेखा ज्योतिष के अध्ययन से हथेली की रेखाओं, आकृतियों और बनावट से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। हथेली की रेखाओं के अलावा हाथ पर बने तिल से भी भविष्यवाणी की जाती है। हथेली पर अलग-अलग जगहों पर बने तिल के भी मायने होते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर तिल होने से हमारा भाग्य और भविष्य कैसा रहता है।

हथेली पर सूर्य पर्वत का विशेष महत्व होता है जिसका सूर्य उभार लिए होता है उसको मान-सम्मान और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। लेकिन हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर सूर्य पर्वत के ऊपर तिल बना हुआ हो तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है।

समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर गुरु पर्वत पर तिल बना होता है तो व्यक्ति के जीवन में हमेशा आर्थिक संपन्नता और सुख समृद्धि रहती है।

हथेली पर शनि पर्वत में उभार वाले व्यक्तियों पर हमेशा शनि की शुभ दृष्टि बनी रहती है। शनि पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति धनवान बनता है।

शुक्र पर्वत पर तिल होने से वैवाहिक जीवन में हमेशा टकराव रहता है।

मंगल पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के जीवन में कई दुर्घटना होने के लक्षण पाए जाते है साथ ही इस जगह तिल होने से मनुष्य को सम्पत्ति का भी नुकसान होता है।

जिन लोगों की हथेलियों की उंगलियों पर तिल बना हुआ होता है ऐसा व्यक्ति भी बड़ा भाग्यशाली होता है।

बुध पर्वत पर तिल का निशान बन जाता है तो अचानक कोई नुकसान हो सकता है।

Newsview.in - Hindi News.

READ ON APP