Hero Image

हत्याकांड का अभियुक्त राजीव रंजन उर्फ लड्डू साह गिरफ्तार







भागलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुए हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। हत्याकांड के अभियुक्त राजीव रंजन उर्फ लड्डू साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी श्री राज ने दी।

सिटी एसपी ने बताया कि बीते 17 अप्रैल को नाथनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बंगाली टोला में निरंजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में नाथनगर थाना में सुसंगत धाराओं में कांड पंजीकृत किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर-02 के नेतृत्व में नाथनगर पुलिस ने सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त राजीव रंजन राज उर्फ लड्डु साह को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि पैसा मांगने को लेकर विवाद हो गया था। उल्लेखनीय है कि मृतक के विरूद्ध नाथनगर थाना में रंगदारी, हत्या एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल-05 कांड दर्ज है। राजीव रंजन का अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर-02 के नेतृत्व में छापेमारी दल राजीव रंजन सिंह थानाध्यक्ष नाथनगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

READ ON APP