Hero Image

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या; एक महिला भी घायल

पिंपरी। संवाददाता : छह माह पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए दोस्त की मां के साथ दोपहिया पर जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक और महिला दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

बीती रात सवा 12 बजे के करीब थेरगांव स्थित धनगरबाबा मंदिर के पास हुई इस वारदात के बारे में निजी हॉस्पिटल द्वारा हादसे की खबर दी गई थी, जिसके अनुसार पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज किया। मगर महिला के होश में आने के बाद उसने पूरी हकीकत बताई जिसके अनुसार पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाबासाहेब महादेव वडमारे (30, कैलासनगर, थेरगांव, पुणे) ऐसा मृतक का नाम है। इस हमले में।अनिता भाट (45) नामक महिला भी घायल हुई है। इस वारदात के बारे में बाबासाहेब की बहन विशाखा महादेव वडमारे (28) ने वाकड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार मामला दर्ज कर पुलिस ने अनिकेत रुपसिंग भाट (21), राहुल उर्फ सुधीर सहदेव झेंडे (22), मेहबूब दस्तगीर पटेल (22), युवराज अशोक शिंदे सभी निवासी थेरगांव, पुणे नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्वप्नील सागर उर्फ येडके और ऋतिक उर्फ ऋषभ रमेश मिश्रा दोनों निवासी थेरगांव नामक उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

वाकड़ पुलिस के मुताबिक, विशाखा वडमारे और अनिकेत भाट का छह माह पूर्व झगड़ा हुआ था। एसक बदला लेने के लिए अनिकेत ने अपने साथियों से कहकर बाबासाहब पर हमले की प्लानिंग की। बीती रात सवा 12 बजे के करीब जब वे अपने दोस्त की मां को छोड़ने जा रहे थे तब धनगरबाबा मंदिर के पास उन्हें आरोपियों ने घेर लिया और घातक हथियारों से बाबासाहेब और अनिता भाट पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को कालेवाडीफाटा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रिश्तेदारों को इस हमले के बारे में कुछ पता न था, इसलिए उन्होंने डॉक्टरों को हादसे की वजह बताई। डॉक्टरों ने पुलिस को भी वैसा ही बताया। नतीजन वाकड़ पुलिस ने हादसे का मामला बनाया। मगर जब अनिता को होश आया और उन्होंने हमले की बात बताई तब हकीकत सामने आयी। इस बीच बाबासाहेब की मौत हो गई, जिसके चलते पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उक्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

READ ON APP