Hero Image

अपनी राशि को ध्यान में रखकर धारण करें ये रत्न, आर्थिक परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

धर्म डेस्क। कोई भी रत्न धारण करने से पहले व्यक्ति को इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि उसके लिए वो रत्न शुभ रहेगा या नहीं। अगर बिना ज्योतिष की सलाह के व्यक्ति कोई भी रत्न धारण कर लेता है तो उसे अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से रत्न धारण करने से पहले किसी विद्वान ज्योतिषि की सलाह अवश्य लें। हम आपको यहां राशिअनुसार व्यक्ति को कौनसे रत्न के धारण करने से लाभ होता है इसके बारे में बता रहे हैं, आइए जानते हैं राशिअनुसार धारण किए जाने वाले रत्नों के बारे में .......

मेष राशि :-

मेष राशि के जातकों को अपनी राशि के हिसाब से मूंगा पहनने से लाभ होता है।

वृष राशि:-

वृष राशि के जातकों को हीरा धारण करना लाभदायक रहता है।

मिथुन राशि:-

मिथुन राशि के जातकों को अपनी राशि के हिसाब से पन्ना पहनना चाहिए।

इन दो राशि वाले लड़कों से लड़कियों को रहना चाहिए सावधान, फ्लर्ट करने में होते हैं माहिर

कर्क राशि:-

कर्क राशि के जातकों को मोती धारण करना लाभदायक रहता है।

सिंह राशि:-

सिंह राशि के जातकों को रेड ओपल या रूबी रत्न धारण करना फायदेमंद होता है।

कन्या राशि:-

कन्या राशि के जातकों को पन्ना धारण करना चाहिए।

तुला राशि:-

तुला राशि के जातकों को ब्लू डायमंड धारण करना लाभदायक रहता है।

जानिए! चारों युगों में पाप और पुण्य की मात्रा के अलावा और किन-किन चीजों में हुआ परिवर्तन

वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशि के जातकों को मूंगा धारण करने से लाभ होता है।

धनु राशि:-

धनु राशि के जातकों को नीलम और पुखराज धारण करने से लाभ होता है।

मकर राशि:-

मकर राशि के जातकों को अपनी राशि के हिसाब से रूबी रत्न पहनना चाहिए।

कुंभ राशि:-

कुंभ राशि के जातकों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए।

मीन राशि:-

मीन राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण करने से लाभ होता है।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

सत्यवती ने इन तीन शर्तों को पूरा करने के बाद किया था ऋषि पाराशर के प्रेम को स्वीकार, जानिए क्या था इसका महाभारत से संबंध

READ ON APP