Hero Image

क्या आप जानते हैं कार में हैंडब्रेक फेल होने से पहले दिखने लगते हैं यह संकेत,न करें नजरअंदाज

ऑटो न्यूज़ डेस्क,वाहन को सुरक्षित तरीके से रोकने के लिए ब्रेक का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। दुनियाभर में कारों में सामान्य ब्रेक के साथ-साथ हैंडब्रेक भी दिए जाते हैं। लेकिन अगर लापरवाही बरती जाए तो हैंडब्रेक फेल भी हो सकते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि हैंडब्रेक फेल होने से पहले किस तरह के संकेत देता है।

हैंडब्रेक क्यों दिए जाते हैं?

सभी तरह की कारों में कंपनियां हैंडब्रेक देती हैं। इस ब्रेक को इमरजेंसी ब्रेक भी कहते हैं। इस तरह के ब्रेक को लगाने के लिए ड्राइवर के दाएं हाथ पर एक लीवर दिया जाता है। कुछ आधुनिक कारों में ये पैरों के पास भी दिए जाते हैं। दुर्घटनाओं से बचने के लिए हैंडब्रेक का इस्तेमाल आखिरी समय में किया जाता है।

यह कब फेल होता है?

आमतौर पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है। किसी भी कार में इसके फेल होने का खतरा बहुत कम होता है। अगर वाहन में हैंडब्रेक सामान्य से ज्यादा टाइट हो जाए तो इसके वायर में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा अगर हैंडब्रेक लगाया जाता है और यह टायर को बहुत धीरे या बहुत कम पकड़ता है तो भी हैंडब्रेक की जांच कर लेनी चाहिए। अगर हैंडब्रेक सामान्य स्थिति में लोड नहीं ले रहा है और इसे लगाने के बाद भी कार पूरी तरह से नहीं रुकती है, तो यह भी हैंडब्रेक फेल होने का संकेत है।

इन बातों का रखें ध्यान

कार के सामान्य ब्रेक की तरह ही समय-समय पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल करते रहना बेहतर होता है। सर्विस के समय हैंडब्रेक की भी जांच की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर तेल या ग्रीस लगाया जा सकता है। इसके अलावा अगर हैंडब्रेक हटाने के बाद भी कार में हैंडब्रेक (कार सेफ्टी टिप्स) लाइट जलती है, तो भी मैकेनिक के पास जाकर इसकी जांच करानी चाहिए।

READ ON APP