Hero Image

Mahindra XUV 3XO की लॉन्च से पहले आई फीचर की जानकारी,जाने क्या कुछ मिलेगा खास

कार न्यूज़ डेस्क,महिंद्रा जल्द ही ग्राहकों के लिए XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने इस अपकमिंग कार का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिससे पता चला था कि इस कार को महिंद्रा XUV 3XO नाम से लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने हाल ही में एक और नया टीजर जारी किया है, जिससे कार में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स की पुष्टि हुई है।

टीजर को महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस नई एसयूवी में आपको क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलेगा, जिसे आप मोबाइल फोन से भी कंट्रोल कर पाएंगे। इस वीडियो की शुरुआत में नीचे की तरफ एक बात लिखी है कि यह फीचर महिंद्रा XUV 3XO के कुछ ही वेरिएंट में दिया जाएगा।

टीजर देखने से एक बात तो साफ है कि इस लेटेस्ट कार में आपको कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा। आमतौर पर इस सेगमेंट में आने वाली गाड़ियों में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ रिमोट एसी कंट्रोल देखने को मिलता है, लेकिन महिंद्रा की इस एसयूवी में ग्राहकों की सुविधा के लिए डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिया जाएगा।

डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल: क्या है यह फीचर?

आप सोच रहे होंगे कि यह फीचर क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर की मदद से ड्राइवर और कार में बैठे बाकी लोग AC का तापमान एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप के जरिए फ्रंट और रियर डिफॉगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

महिंद्रा XUV 3XO के फीचर्स: इस फीचर की हुई पुष्टि

कुछ समय पहले महिंद्रा की साइट पर शेयर किए गए टीजर से इस बात की पुष्टि हुई थी कि इस कार में पैनोरमिक सनरूफ होगा। अब तक कंपनी ने इस अपकमिंग एसयूवी में मिलने वाले इन सभी फीचर्स की पुष्टि कर दी है।

महिंद्रा XUV 3XO लॉन्च की तारीख
महिंद्रा ने पुष्टि की है कि इस अपकमिंग एसयूवी को 29 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस कार की कीमत कितनी होगी?

महिंद्रा XUV 3XO की कीमत

वैसे, अभी तक महिंद्रा ने इस अपकमिंग एसयूवी की आधिकारिक कीमत के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की कीमत 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

READ ON APP