Hero Image

Happy Birthday Radhika Rao : इंडियन पॉप क राधिका राव ने दिलाई ख़ास पहचान, डायरेक्टर की खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  राधिका राव बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर हैं, जिन्होंने 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्म डायरेक्ट की है। उन्होंने 90 के दशक के कई मशहूर गानों का निर्देशन और निर्माण भी किया। वह आज 27 मार्च को अपना 53वां जन्मदिन (राधिका राव बर्थडे) मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर के बारे में थोड़ा और करीब से।

राधिका राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत विनय सप्रू के साथ फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से की थी। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी. वह इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर जुड़ी थीं. दिलचस्प बात यह है कि उनकी फिल्म की कहानी रूसी युद्ध पर आधारित है, जो इतने सालों तक सच साबित हुई है।


राधिका राव मल्टी टैलेंटेड हैं
'लकी: नो टाइम फॉर लव' में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इसमें सलमान खान के किरदार को दूसरे देशों के नागरिकों के साथ युद्ध संकट से बचने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है. उस दौर को याद करते हुए राधिका राव ने बताया था कि उन्होंने तब फिल्म की शूटिंग रूस में की थी. राधिका राव ने 'आई लव एनवाई' (2015) और 'सनम तेरी कसम' (2016) जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। राधिका राव, विनय सप्रू के साथ एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'राव एंड सप्रू' भी चलाती हैं। वह मल्टी टैलेंटेड हैं. वह न केवल एक निर्देशक और निर्माता हैं, बल्कि एक पटकथा लेखक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और टेलीविजन होस्ट भी हैं।

इंडी पॉप गानों को लोकप्रिय बनाया
राधिका राव ने सिर्फ फिल्मों का निर्देशन ही नहीं किया है। वह कई मशहूर गानों के निर्माण और निर्देशन से भी जुड़ी रहीं। इंडी पॉप गानों को मशहूर बनाने और उन्हें नए आयाम देने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। उन्होंने फाल्गुनी पाठक का मशहूर गाना 'याद पिया की आने लगी' डायरेक्ट किया था, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया था. उन्होंने 'मैंने पायल है छनकाई' का निर्देशन भी किया था।


नुसरत फतेह अली खान के गाने 'किन्ना सोना' को किया डायरेक्ट

आपको जानकर हैरानी होगी कि नुसरत फतेह अली खान द्वारा गाए मशहूर गाने 'किन्ना सोना' का निर्देशन और निर्माण भी राधिका राव ने ही किया था। यह गाना साल 1998 में रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही लोगों के बीच हिट हो गया था। इसके अलावा उन्होंने 'गुड नाल इश्क मीठा', 'जानम समझा करो' जैसे गाने भी डायरेक्ट किए हैं। फिल्म और संगीत में योगदान के लिए राधिका को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

READ ON APP