Hero Image

Gurucharan Singh के लापता मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, CCTV फुटेज में मिला 'सोढ़ी भाई' का सुराग

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  खबरों के मुताबिक मशहूर कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्टर के पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के मुताबिक, गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे।

हालांकि, वह न तो मुंबई पहुंचे हैं और न ही तब से उनका फोन बंद है। अब इस पूरे मामले में एक अपडेट सामने आया है।


दरअसल, दिल्ली पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगा है, जिसमें गुरुचरण रात 9.14 बजे दिल्ली के पालम इलाके के परशुराम चौक पर पैदल कहीं जाते दिख रहे हैं. सीसीटीवी तस्वीरों में दिख रहा है कि एक्टर पैदल चल रहे हैं और कंधे पर बैग रखा हुआ है। वहीं, आज दिल्ली पुलिस गुरुचरण के बैंक डिटेल्स की जांच करेगी, ताकि शायद कोई सुराग मिल सके। आपको बता दें कि गुरुचरण 22 अप्रैल की शाम से लापता है। उन्होंने मुंबई के लिए फ्लाइट बुक की थी, लेकिन वह मुंबई नहीं गए। गुरुचरण सिंह आखिरी बार टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद अपने पिता की खराब सेहत के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया, क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान अपने परिवार पर लगाना चाहते थे।


लोगों ने गुरचरण सिंह की सलामती के लिए दुआ की
आपको बता दें कि गुरुचरण के लापता होने की खबर के बाद उनके सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं। साथ ही सोढ़ी के फैंस भी लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. लोग कहते हैं कि उन्हें उम्मीद है कि आप ठीक होंगे।

READ ON APP