Hero Image

47 साल पहले आई Dharmendra की इस फिल्म ने सभी स्टार्च को कर दिया था चारों खाने चित, 50 हफ्तों तक सिनेमाघर में चली थी फिल्म

मूवीज न्यूज़ डेस्क - दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 88 साल के हैं। इस उम्र में भी वह फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय हैं। धर्मेंद्र पिछले छह दशकों से फिल्मों में सक्रिय हैं। अपने 60 साल से ज्यादा के फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। धर्मेंद्र के करियर में कुछ ऐसी फिल्में रही हैं जो लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलीं।

बॉलीवुड के हीमैन की यह फिल्म 50 हफ्ते से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। धर्मेंद्र की इस फिल्म का नाम धरम वीर है।


फिल्म धरम वीर साल 1977 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जीतेंद्र, जीनत अमान, नीतू सिंह, प्राण, जीवन और रंजीत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. धरम वीर 1977 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर थी और भारतीय सिनेमाघरों में 50 सप्ताह से अधिक समय तक चली। धरम वीर साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट और 1970 के दशक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। धरम वीर में न सिर्फ धर्मेंद्र की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया, बल्कि उनके आउटफिट ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।


हालांकि दिग्गज अभिनेता को अपने लुक के कारण कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन धरम वीर की शानदार सफलता के बाद दर्शक सब कुछ भूल गए। इस फिल्म में बॉबी देओल ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। उन्होंने धरम वीर में धर्मेंद्र के बचपन का किरदार निभाया था। जिसे काफी पसंद किया गया। धरम वीर न सिर्फ अपनी कहानी से बल्कि अपने गानों से भी काफी हिट रही थी। इस फिल्म के गाने आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं।

READ ON APP