Hero Image

गजब के हैं दुनिया के ये तालाब, जानें क्या है इनकी खासियत

ऐसा कहते हैं कि तालाबों और समन्दरों की अपनी एक अलग दुनिया होती है जो की हमारी बाहरी दुनिया से कही ज़्यादा बड़ी, खूबसूरत और अलग है| दुनिया भर में कई ऐसे तालाब हैं जिन्हे देख कर आप सोच में पड़ जायेंगे| इन तालाबों की खूबसूरती और इसके अंदर की अद्भुत दुनिया को आप खुद अपनी आँखों से देख सकते हैं क्यूंकि ये तालाब हैं ही इतने ख़ास और अलग| जानते हैं कौन से हैं ये तालाब और क्या है इनकी खासियत|

1-ब्लू लेक न्यूज़ीलैंड: ये लेक तसनाम के नेल्सन लेक नेशनल पार्क में स्थित है और ये लेक इस देश के आकर्षण का कारण है क्यूंकि ये दुनिया का सबसे साफ़ लेक है| यह लेक इतना अधिक साफ़ सुथरा है की इसमें आप 800 मीटर नीचे तक की सभी चीज़ों कोअपनी आँखों से देख सकते हैं और ये लेक बिलकुल ही ट्रांसपेरेंट है जिससे आप पानी के निचे की दुनिया का दर्शन अपनी आँखों से कर सकते हैं| इस लेक का पानी हमेशा ठंडा रहता है क्यूंकि इसका तापमान 5 डिग्री फॉरेनहाइट से लेकर 8 डिग्री फॉरेनहाइट तक रहता है| यहाँ पर लेक का एरियल व्यू देखने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध है|

2- लेक मैकेंज़ी,ऑस्ट्रेलिया: यह नक्काशीदार झील दुनिया के सबसे बड़े रेतीले क्वींसलैंड के फ़्रेज़र द्वीप पर स्थित है और ये झील ग्रेट सैंडी नेशनल पार्क का भी एक हिस्सा है| यहाँ पर रहने वाले लोग इस झील को अपनी आँखों के रूप में मानते हैं| इस झील का पानी पारिस्थितिक तंत्र के कारण एसिड और ऐसे केमिकलो से उपयुक्त है जो मानव प्रजाति और जीव जंतुओं के लिए हानिकारक है इसलिए इस झील के पानी में कोई भी व्यक्ति स्विमिंग करने के लिए नहीं जाता| इस झील का पानी बहुत ही साफ़ सुथरा है जो बिलकुल क्रिस्टल की तरह चमकता रहता है| इस झील के किनारे पर दिल के शेप में बने हुए पेड़ पौधे है जो इस जगह को और भी खूबसूरत बना देते हैं|

3-मेलिसानी लेक, ग्रीस: ये झील अपने क्रिस्टल क्लियर होने के कारण काफी प्रचलित है| इस झील का पानी इतना साफ़ है की आप इसके नीचे की दुनिया को अपनी नज़रों से साफ़ देख सकते हैं| इस झील का रास्ता एक गुफा से होता हुआ गुज़रता है जिसकी वजह से इसकी ख़ूबसूरती और भी बढ़ जाती है| ये झील केफालोनिया में स्थित है| इस झील की सैर आप नाव के ज़रिये कर सकते हैं और इसके साथ ही आपको बता दें की इस झील की सैर के लिए सबसे अच्छा वक़्त दोपहर का होता है क्यूंकी इसी समय सूरज की सीधी रौशनी इस झील पर पड़ती है जिससे आपको पत्थरों से घिरी इस झील का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है|

4- फ्लैटहेड लेक, यू एस ए: यह लेक एरिया के अनुसार यू एस ए का सबसे बड़ा और शानदार लेक है जो मोंटाना में स्थित है| इस झील में कई अलग तरह की मछलियां देखने को मिल सकती हैं और साथ ही इसके किनारे पर मौजूद पेड़ पौधे इस जगह को पिकनिक के लिए बिलकुल परफेक्ट प्लेस बना देते हैं| यहाँ पर आप फिशिंग, स्विमिंग, पिकनिक और बोटिंग जैसी चीज़ों का आनंद ले सकते हैं|

5- लेक बैकाल, रूस: यह लेक दुनिया के सबसे क्लीन लेक में से एक है और साथ ही यह दुनिया का सबसे गहरा लेक भी है| सर्दियों के मौसम में इस लेक की शान बढ़ जाती है क्यूंकि यह लेक बर्फ से जम जाता है और अनेकों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है| इस बर्फीले लेक में इतनी मजबूती होती है की इस पर आराम से सामान्य वज़न की कारें और गाड़ियां जा सकती है| यहाँ पर अप्रैल के वक़्त ध्यान देने की ज़रूरत होती है क्यूंकि उस वक़्त बर्फ पिघलने लगती है| इस बर्फीले लेक को इसके अंदर मौजूद पत्थर जब दिखाई देने लगते हैं तो वो इसे और भी खूबसूरत बना देते हैं|

अगर आपको भी झीलों और समन्दरों की दुनिया से प्यार है तो आप इन जगहों पर पहुंच कर यहाँ का आनद ले सकते हैं और साथ ही अपने जीवन में एक और खूबसूरत अनुभव को शामिल कर सकते हैं|

The post गजब के हैं दुनिया के ये तालाब, जानें क्या है इनकी खासियत appeared first on समाचार नामा.

READ ON APP