Hero Image

अगर आप जाना चाहते हैं सोलो ट्रिप पर तो इन जगहों का करें चयन

जयपुर|कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हे घूमना इतना अधिक पसंद होता है कि वो सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान भी बना लेते हैं या फिर कुछ लोगों को सोलो ट्रिप में ही मज़ा आता है| सोलो टॉप पर जाने के लिए हम हर तरह की जगहों पर नहीं जा सकते क्यूंकि कुछ जगहों पर दोस्तों या परिवारजनों के साथ ही जाने में मज़ा आता है| हमारी दुनिया में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहा पर आप सोलो ट्रिप का आनंद भरपूर तरीके से उठा सकते हैं और आपको दोस्तों और परिवारजनों जनों की कमी भी नहीं खलेगी और ना ही आप उन जगहों पर अकेले बोर होंगे|

आइये ले चलते हैं आपको सोलो ट्रिप की इन खूबसूरत डेस्टिनेशन तक|

1- हम्पी: हम्पी कर्णाटक राज्य में स्थित एक बहुत ही सुन्दर जगह है जहाँ की नक्काशियां आपका मन मोह सकती हैं और आपकी आँखें इनकी बनावटों को देखने में ही खो जाएँगी| इन नक्काशियों के आलावा आप यहाँ पर रॉक क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं| इस शहर की तुंगभद्रा नदी के किनारे जाकर आप नेचर को बहुत करीब से महसूस कर सकते हैं और यहाँ की तरोताज़ा हवाओं का आनद उठा सकते हैं|

2- शिलॉन्ग: शिलॉन्ग सोलो ट्रिप के लिए एक बहुत ही आकर्षक और बेहतरीन जगह है| खासतौर से यह जगह महिलाओं के सोलो ट्रिप का आकर्षण रहती है| शिलॉन्ग में नाईट लाइफ का लुत्फ़ उठाने का काफी अच्छा मौका मिलता है और साथ ही यह जगह यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी काफी प्रचलित है इसलिए यहाँ जाने पर आप अपनी सोलो ट्रिप का काफी लाभ उठा सकते हैं|

3- जीरो घाटी: इस घाटी में हर साल जीरो म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन होता है जहाँ पर भारी मात्रा में लोग शिरकत करने आते हैं| यह घाटी खुद में अनेकों सुंदरताओं को सहेजे हुए है इसलिए यह जगह आपके सोलो ट्रिप के लिए बिलकुल परफेक्ट प्लेस साबित हो सकती है|

4-पुडुचेरी: पुडुचेरी भी सोलो ट्रिप के लिए काफी बेहतरीन जगह साबित हो सकती है क्यूंकि यहाँ पर समन्दर का किनारा सभी को आकर्षित करता है और इस समन्दर की मौजूदगी के कारण ही आप यहाँ पर स्कूबा डाइविंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं| पुडुचेरी में साधना से जुड़े भी कई स्थल मौजूद हैं| अगर आप खाने पीने के शौखीन हैं तो आपको यहाँ पर कई अलग तरह के पकवानों को चखने का मौका मिलेगा|

सोलो ट्रिप के फैंस के लिए भारत की ये जगहें काफी बेहतरीन साबित होती हैं और साथ ही इन जगहों पर घूमने से उनके सोलो ट्रिप के अनुभवों में एक और शानदार अनुभव शामिल हो सकता है|

The post अगर आप जाना चाहते हैं सोलो ट्रिप पर तो इन जगहों का करें चयन appeared first on समाचार नामा.

READ ON APP