भारत को 13 करोड़ डॉलर का सैन्य सामान देगा अमेरिका, समुद्र में और मजबूत होगी भारतीय नौसेना
नई दिल्ली. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच अमेरिका (America) ने भारत को 13.1 करोड़ डॉलर ($131 million) का सैन्य साजो-सामान (military equipment) बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सैन्य साजो सामान के मिलने से भारत की हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सुरक्षा मजबूत होगी। भारत और अमेरिका में रणनीतिक सहयोग बढ़ रहा है और ताजा सौदा भी इसका उदाहरण है।
भारतीय नौसेना को मिलेंगे ये औजार और तकनीक
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के तहत काम करने वाली डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी ने बुधवार को बताया कि सौदे के तहत भारत को एडवांस्ड सी विजन सॉफ्टवेयर, ट्रेनिंग और सपोर्ट सर्विस मिलेगी, इससे भारत की मेरीटाइम डोमेन में जागरुकता बढ़ेगी और साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी बेहतर होगी। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इस सौदे की जानकारी दी है।
डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी ने बताया कि इस प्रस्तावित सौदे का उद्देश्य विदेशी नीति को मदद देना और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने के साथ ही भारत और अमेरिका के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर मजबूत करना है। साथ ही हिंद प्रशांत महासागर और दक्षिण एशिया के सबसे अहम देश के साथ सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करना भी इसका उद्देश्य है।
सौदे में वर्जीनिया स्थित कंपनी को बनाया गया ठेकेदार