Hero Image

Video: यूं ही बाघ को नहीं बनाया गया भारत का राष्ट्रीय पशु, शिकार करने का टैलेंट देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Tiger Attack Video: हम सभी जानते हैं कि बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। आपको बता दें कि बाघ से पहले शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था। इसके बाद साल 1973 में बदलकर बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु बना दिया गया। बाघ जंगल के सभी जानवरों में सबसे ज्यादा अपार शक्ति वाला शिकारी जानवर है। ताकत, फुर्ती और बुद्धि के कारण भी बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु बनाया गया है।

आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि बाघ को यूं ही भारत का राष्ट्रीय पशु नहीं बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- ऑफिस के बाथरूम में ये क्या कर रही थीं लड़कियां, Video वायरल होते ही मचा हंगामा


वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बाघ के शिकार करने की क्वालिटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ किसी घास के मैदान में मस्तानी चाल में टहल रहा है। उसे पता भी नहीं था कि घासों के बीच एक शिकार छिपा बैठा है। तभी अचानक न जाने कैसे बाघ को अपने शिकार का पता चल जाता है और वह इतनी जल्दी उस जानवर का शिकार कर लेता है कि उसे पता भी नहीं चल पाता। देखें वीडियो-



IAS अधिकारी संजय कुमार ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लुका-छिपी जंगल में रोजाना की बात है। कोई भी शिकार जंगल के खूंखार शिकारियों से बचने की पूरी कोशिश करता है और खाद्य श्रृंखला के शीर्ष पर स्थित शिकारी पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखता है। यहां बाघ गंध महसूस कर रहा था, जहां ढिकाला की घास में हिरण का बच्चा छिपा था।' आप देख पाएंगे कि बाघ इतनी तेजी से झपट्टा मारता है कि हिरण का बच्चा समझ भी नहीं पाता। वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है। यूजर्स बाघ के प्रभावशाली शिकार कौशल और उसके शिकार को सूंघने की दक्षता पर आश्चर्यचकित हैं।

READ ON APP