Hero Image

नारायण तुमको वंदन - कालिका प्रसाद

जग के पालनहार मेरे नारायण,
हम सब पर अपनी  कृपा  करो।
रोग दुख  दर्द  सब के  दूर करो,
प्रभु हम  सेवक तुम रक्षक हो।

काम, क्रोध,  लोभ , मोह  को,
हमारे  जीवन से दूर कीजिए।
पांच  तत्व का बना यह शरीर ,
इस की श्रीहरि रक्षा  कीजिए।।

स्वामी तन मन तुम अर्पित है,
चरण शरण  में  हम आये है।
जग के  तुम   ही  पालक हो,

नारायण तुमको वंदन करते है।
- कालिका प्रसाद  सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रुद्रप्रयाग   उत्तराखंड
 

READ ON APP