Bonus issue alert: बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनी ला रही है बोनस इश्यू, अगले सप्ताह है रिकॉर्ड डेट
मुंबई: आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बोनस देने वाली है। जी हां, बेंगलुरु की रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) बोनस शेयर दे रही है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 17 जून (बुधवार) तय किया है। कंपनी ने बोनस इश्यू का रेशियो 1:3 तय किया है। कंपनी के इस फैसले को शेयरधारकों की मंजूरी मिल चुकी है।
शेयर बाजार को बताया
ब्रिगेड इंटरप्राइजेज ने सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके शेयरधारकों ने 7 जून को ई-वोटिंग के माध्यम से पोस्टल बैलट द्वारा बोनस शेयरों के इश्यू को अनुमोदित कर दिया है। जिन शेयरधारक के पास रिकॉर्ड तिथि पर कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेगा।

पहला बोनस इश्यू
शेयर कैपिटल भी बढ़ रहा हैब्रिगेड इंटरप्राइजेज ने अपनी शेयर पूंजी को भी 250 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने की योजना को मंजूरी दी है। यह पूंजी पहले 25 करोड़ शेयरों में विभाजित थी। अब कंपनी के शेयर 40 करोड़ शेयरों में विभाजित होंगे।

- कंपनी ने करीब सात साल में अपना पहला बोनस इश्यू घोषित किया है।
- इसकी घोषणा बीते मई में तब हुई थी जबकि कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही Q4 का परिणाम जारी किया था।
- उस समय कंपनी ने बताया था कि उसके बोर्ड ने इस आशय का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया है।
- रिकॉर्ड तिथि पर जिन शेयरधारक के पास कंपनी के तीन शेयर होंगे, उन्हें एक बोनस शेयर मिलेगा।
- कंपनी के शेयरों का अंकित मूल्य 10 रुपये है।

Next Story