Newspoint Logo

Post Office RD Scheme: सुरक्षित निवेश और गारंटीड बचत के फायदे, होगी जबरदस्त बचत

Newspoint
यदि आप अपनी इनकम को सुरक्षित रखते हुए भविष्य के लिए एक अच्छा फंड बनाना चाहते हैं, तो आप पोस्ट ऑफिस की योजना का विकल्प चुन सकते हैं। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस भी एक ऐसी योजना प्रदान करता है जो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के तरह होती है, जिसे रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कहा जाता है।
Hero Image


पोस्ट ऑफिस RD में निवेश करने पर अच्छा ब्याज मिलता है। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस 6.7% वार्षिक ब्याज दर प्रदान करता है। इसमें ब्याज की गिनती तिमाही आधार पर की जाती है, यानी आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इस योजना से जुड़ी और अहम जानकारी हम आपको बताते है.


पोस्ट ऑफिस योजना देती है अच्छा रिटर्न

You may also like



कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि अगर मैं हर महीने ₹3,500 की राशि 5 साल की RD योजना में निवेश करूं, तो मैच्योरिटी पर मुझे कितना रिटर्न मिलेगा? आज हम इसका पूरा हिसाब समझाते हैं। यदि कोई निवेशक लगातार 5 साल (60 महीने) तक हर महीने ₹3,500 इस सरकारी योजना में जमा करता है, तो कुल निवेश राशि ₹2,10,000 होगी।

6.7% चक्रवृद्धि ब्याज दर के अनुसार, अगर आप नियमित रूप से 5 साल तक ₹3,500 जमा करते हैं, तो आपको लगभग ₹39,000 का ब्याज मिलेगा। इस प्रकार 5 साल की अवधि पूरी होने पर आपकी कुल राशि (मूलधन + ब्याज) लगभग ₹2,49,000 होगी।



पोस्ट ऑफिस योजनाओं में पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है



क्या आप जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस RD योजना में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है? इस योजना में खाता खोलने के लिए आपको बड़ी राशि की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप बहुत छोटी राशि से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। हर महीने एक निश्चित तारीख पर निवेश करने की बाध्यता वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देती है।

यह योजना सभी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, इसलिए यह योजना गांव और शहर दोनों में काफी लोकप्रिय है। चाहे वेतनभोगी कर्मचारी हों जिनकी मासिक आय निश्चित होती है, छोटे व्यापारी हों या घर का बजट संभालने वाली औरतें —यह योजना सभी के लिए अच्छी मानी जाती है।





Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint