Overthinking Tips: ओवरथिंकिंग से छुटकारा पाने के 12 असरदार उपाय, आज से करें शुरुआत
जब कोई व्यक्ति अपनी विचारों को काबू में नहीं कर पाता और मन में तरह-तरह के गैर-जरूरी विचार चलते रहते हैं, तो इसे ओवरथिंकिंग कहते हैं। ओवरथिंकिंग एक लूप की तरह है। एक बार यदि किसी व्यक्ति का अपने विचारों पर नियंत्रण खो जाए, तो वह चाहकर भी ओवरथिंकिंग को काबू में नहीं कर पाता। जिसकी वजह से एक समय के बाद ओवरथिंकिंग कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों की वजह बन जाती है। ओवरथिंकिंग की आदत को रोकना बड़ी चुनौती है, इसलिए आइए जानते हैं कुछ तरीके जिनसे इसे काबू में किया जा सकता है।
समस्या को पहचानें
सबसे पहले यह समझें कि आप किस बात को बार-बार सोच रहे हैं और क्या वह सच में महत्वपूर्ण है या नहीं।
माइंड को बिजी रखें
खाली दिमाग ओवरथिंकिंग को बढ़ाता है। इसलिए खुद को किसी काम, हॉबी या एक्टिविटी में व्यस्त रखें।
समय सीमा तय करें
किसी भी समस्या पर सोचने के लिए खुद को एक निश्चित समय दें, उसके बाद उस पर सोचना बंद करने की कोशिश करें।
फिजिकल एक्टिविटी करें
योग, एक्सरसाइज और वॉक करने से दिमाग शांत रहता है और नकारात्मक विचार कम आते हैं।
मेडिटेशन की आदत डालें
रोजाना कुछ मिनट मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और गैर-जरूरी विचार कम आते हैं।
नकारात्मक विचारों को चुनौती दें
जब भी नकारात्मक सोच आए, खुद से पूछें कि क्या यह सच है या सिर्फ आपका डर है।
सोशल मीडिया का कम उपयोग करें
अधिक सोशल मीडिया उपयोग ओवरथिंकिंग को बढ़ा सकता है, इसलिए स्क्रीन टाइम सीमित रखें।
लिखने की आदत डालें
अपने विचारों को डायरी में लिखें, इससे मन हल्का होता है और सोच साफ होती है।
अच्छी नींद लें
पर्याप्त नींद न लेने से ओवरथिंकिंग बढ़ सकती है, इसलिए 7–8 घंटे की नींद जरूरी है।
भरोसेमंद लोगों से बात करें
अपने दोस्तों या परिवार से बात करने से मन हल्का होता है और समाधान मिल सकता है।
वर्तमान में जीने की कोशिश करें
बीते हुए कल या भविष्य की चिंता करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें।
खुद पर भरोसा रखें
अपने फैसलों और क्षमताओं पर विश्वास रखें, इससे अनावश्यक सोच कम होती है।
Next Story