न्यूयॉर्क में चल रहे ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में सबकी नजरें कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रोमांस पर टिक गईं। रेड कार्पेट पर दोनों ने हाथ थामकर एंट्री ली और एक- दूजे के इश्क में डूबे नजर आए। जहां सूट- बूट में आए जस्टिन की नजरें गाउन पहनी कैटी से हटी ही नहीं। वह उन्हें ही निहारते रहे और पैप्स के सामने खूब रोमांटिक पोज दिए। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं।
54 साल के जस्टिन फिल्म फेस्टिवल में गर्लफ्रेंड कैटी की नई डॉक्यूमेंट्री 'कैटी पेरी: द लाइफटाइम्स टूर लाइव फ्रॉम पेरिस' के प्रीमियर पर उनका साथ देने के लिए आए। जिसके लिए दोनों ने क्लासी लुक अपनाया और अपनी ग्रैंड अपीयरेंस से पूरे इवेंट की लाइमलाइट लूटने में सफल रहे। तभी तो पूर्व पीएम और अमेरिकन सिंगर हेडलाइन्स में आ गए हैं। जहां उनकी केमिस्ट्री और स्टाइल कमाल का लगा। (फोटो साभार: एजेंसी @AP)
रेड कार्पेट पर पूर्व पीएम जस्टिन का क्लासिक और सॉफिस्टिकेटेड लुक कैटी के ग्लैमरस अंदाज को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर गया। जहां कैटी ने ऑफ वाइट कलर का गाउन पहना, तो जस्टिन क्लासिक ब्लैक टक्सीडो- स्टाइल सूट और वाइट हाई- नेक शर्ट में नजर आए। जिसमें उनकी रेड कार्पेट अपीयरेंस बेहद एलिगेंट लगी, तो दोनों के मोनोक्रोम कलर पैलेट उन्हें स्टाइलिश लुक दे गए।
कैटी पेरी का लुक मिनिमलिज्म और हाई- फैशन का परफेक्ट कॉम्बो लगा। उन्होंने ऑफ- वाइट शेड का फुल लेंथ गाउन पहना, जिसकी सॉफ्ट ड्रेपिंग और बॉडी स्किमिंग सिल्हूट उन्हें ग्रेसफुल लुक दे रहा है। जिसमें दिया प्लीटेड टच लुक को क्लासी बना गया। वहीं, वी नेक के साथ इसे हॉल्टर नेक स्टाइल टच दिया और प्लीट्स से डिटेलिंग की। जैसा सेम पैटर्न वेस्ड पर प्लीट्स को गैदर करके भी बनाया, जो इसमें खूबसूरत फॉल ले आया। तभी तो बिना किसी हैवी एम्ब्रॉयडरी या शाइन के भी उनका लुक रेड कार्पेट वर्दी साबित हुआ।
कैटी के गाउन की सबसे खास बात इसकी थ्री- डायमेंशनल फ्लोरल डिटेलिंग है। नेकलाइन पर बने गोलाकार फ्लोरल मोटिफ्स और वेस्ट पर दिए मैचिंग फ्लावर लुक की हाइलाइट बन गए। जहां गाउन के सेंटर से निकलती सॉफ्ट गैदरिंग प्लीट्स इसके सिल्हूट में मूवमेंट जोड़ती हैं, जिससे फैब्रिक बेहद फ्लोई और लग्जरी फील देता है। जिसका स्कर्ट पोर्शन के फ्रंट में दिया प्लीट्स पैटर्न साड़ी की ड्रेपिंग जैसे फील भी देता है। जिसमें कैटी का स्टाइल बेहद ग्लैमरस लगा।
कैटी ने अपने लुक को ओवरस्टाइल करने की बजाए मिनिमल अप्रोच अपनाई। बालों को सेंटर पार्टेड लो बन में बांधकर कुछ लट निकल ली, जिससे गाउन की नेकलाइन और फ्लोरल डिटेल्स पूरी तरह से हाइलाइट हो रही हैं। न्यूड पिंक लिप्स के साथ मेकअप को सॉफ्ट ग्लोइंग रखा और जूलरी को भी ओवरडू नहीं किया। उन्होंने डायमंड रिंग के साथ बस स्टड इयररिंग्स पहने, जिससे फोकस आउटफिट पर ही बना रहा। वहीं, पॉइंटेड वाइट हील्स ने मोनोक्रोम लुक को और पॉलिश्ड फिनिश दे दी।
कलर को-ऑर्डिशनेशन रखें, मैचिंग न करें। इससे लुक क्लासी लगेगा। एक का लुक स्टेटमेंट है, तो दूसरा क्लासिक रखें, जो दोनों को बैलेंस्ड दिखाता है। मिनिमल एक्सेसरीज अपनाएं, खासकर जब आउटफिट में खुद डिटेलिंग हो। कॉन्फिडेंस के साथ लुक को कैरी करें, जो सिंपल आउटफिट को भी प्रीमियम फील दे सकता है।
जस्टिन और कैटी की रेड कार्पेट से जब से फोटोज सामने आई हैं, लोग उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें ब्यूटीफुल कपल बताया, तो किसी ने उन्हें साथ देखने पर खुशी जताई। दिल और हार्ट वाली इमोजी कमेंट करने वालों की भी कमी नहीं है। बता दें कि जस्टिन और कैटी के अफेयर की खबरें 2025 में समर वेकेशन के दौरान सामने आईं। जब उन्हें पहली बार साथ देखा गया, तो बाद में कैटी उनके साथ फोटो भी शेयर की। वहीं, यह साथ में ऑफिशियल कपल के तौर पर उनकी पहली रेड कार्पेट अपीयरेंस है।